Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:17 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बस्तर में अवैध लकड़ी कटाई की न्यायिक जांच की मांग, भाकपा ने सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव, 10 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कीमती वन संपदा की कथित अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के मामलों की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल रमेन डेका के नाम उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
भाकपा के संभागीय संयोजक तिलक पांडे ने आरोप लगाया कि कोंडागांव सहित पूरे बस्तर संभाग में साल, आम, सेमल समेत अन्य बहुमूल्य और फलदार वृक्षों की अवैध कटाई बड़े पैमाने पर की जा रही है तथा लकड़ी की तस्करी खुलेआम जारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र की मिलीभगत अथवा मौन सहमति के बिना इस तरह की गतिविधियां संभव नहीं हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार हो रही वन कटाई से क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है, जैव विविधता को नुकसान पहुंच रहा है और जल संकट की स्थिति भी गहराती जा रही है। इसका सीधा असर आदिवासी समुदायों की आजीविका पर पड़ रहा है।
भाकपा ने हाल में कोंडागांव में सामने आए कथित लकड़ी तस्करी प्रकरण का भी उल्लेख किया है। पार्टी का दावा है कि कुछ पत्रकारों द्वारा मामले का खुलासा किए जाने के बाद कथित तौर पर तस्करी में एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेत्री का नाम सामने आया लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार को ही निशाना बनाया गया और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
पार्टी ने मांग की है कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित न्यायिक जांच समिति से कराई जाए, जो तीन माह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित संदिग्ध अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कथित माफिया तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में जब्त लकड़ी का लेखा-जोखा सार्वजनिक करने, तस्करी के मार्गों को बंद करने, प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा पत्रकारों के खिलाफ कथित प्रतिशोधात्मक कार्रवाई वापस लेकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की गई है।
इस अवसर पर जिला सचिव शैलेश, दिनेश कुमार, रामचंद्र मरकाम, सोमारु गावड़े सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
More News

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

बैतूल में युवक का शव फंदे पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

12 Jul 2026 | 1:49 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल शहर के गंज थाना क्षेत्र में 34 वर्षीय एक युवक का शव घर में फाँसी फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.

see more..

विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

12 Jul 2026 | 1:46 PM

रायसेन, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के सिलवानी तहसील अंतर्गत ग्राम दैनी में विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सिलवानी-गैरतगंज मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।.

see more..