Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:00 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मध्यप्रदेश से भाजपा के तीनों उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

भोपाल, 11 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने आज गुरुवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया का समय पूरा होने के बाद तीनों नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिए।
कांग्रेस ने अपनी याचिका में रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय को निरस्त करने और नामांकन को वैध घोषित करने की मांग की है। हालांकि नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य उम्मीदवार के मैदान में न रहने के कारण मतदान की स्थिति नहीं बनी और सभी औपचारिकताएं नियमों के अनुसार पूर्ण कर ली गईं। जिसके बाद भाजपा के तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया और आज उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर दिए गए।
राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनका नामांकन पत्र नौ जून को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए निर्वाचन आयोग और उच्चतम न्यायालय का रुख किया था।
वही कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नामांकन निरस्त करने का निर्णय गैरकानूनी, मनमाना और पक्षपातपूर्ण तरीके से लिया गया। इसी संबंध में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि आयोग की ओर से इस संबंध में कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
उधर, उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण के विरुद्ध दायर याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी है। सुनवाई के दौरान कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया और चुनाव परिणाम घोषित करने पर रोक लगाने की मांग की थी।
दिनेश
वार्ता
More News

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

बैतूल में युवक का शव फंदे पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

12 Jul 2026 | 1:49 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल शहर के गंज थाना क्षेत्र में 34 वर्षीय एक युवक का शव घर में फाँसी फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.

see more..

विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

12 Jul 2026 | 1:46 PM

रायसेन, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के सिलवानी तहसील अंतर्गत ग्राम दैनी में विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सिलवानी-गैरतगंज मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।.

see more..