Friday, Jul 17 2026 | Time 07:35 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


नामांतरण के एवज में रिश्वत लेते तहसीलदार कार्यालय का रीडर रंगे हाथ गिरफ्तार

ग्वालियर, 11 जून (वार्ता) आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ग्वालियर ने तहसीलदार गोसपुरा कार्यालय में पदस्थ रीडर एवं सहायक ग्रेड-3 अनिल कुडवारिया को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता जितेंद्र पाठक निवासी किलागेट घासमंडी, मुरार रोड, ग्वालियर ने 10 जून को पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू ग्वालियर को लिखित शिकायत देकर बताया था कि उन्होंने रानीपुरा स्थित 930 वर्गफीट का एक प्लॉट निर्मला गोस्वामी को विक्रय किया था। उक्त प्लॉट के नामांतरण के लिए तहसीलदार गोसपुरा कार्यालय में आवेदन किया गया था।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि नामांतरण की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले रीडर एवं सहायक ग्रेड-3 अनिल कुडवारिया द्वारा 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। ईओडब्ल्यू ने शिकायत का सत्यापन डिजिटल माध्यम से कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू के निर्देश पर निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप दल का गठन किया गया। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय ग्वालियर में कार्रवाई के दौरान आरोपी अनिल कुडवारिया को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
ईओडब्ल्यू ने बताया कि आरोपी के हाथ रासायनिक घोल से धुलवाए गए, जिसके बाद घोल का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। ट्रैप दल ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है।
मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में निरीक्षक मदन मोहन मालवीय, निरीक्षक पायल चंदेल, उपनिरीक्षक नीलम श्रीवास्तव, हरिकिशोर चतुर्वेदी, जिमोहन शर्मा, शैलेश शर्मा तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दिनेश
वार्ता
More News

सिम्स में बालक की अन्ननली से सफल ऑपरेशन कर निकाला सिक्का

16 Jul 2026 | 8:32 PM

बिलासपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने छह वर्षीय एक बालक की अन्ननली में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली।.

see more..

भोपाल जिला अभिभाषक संघ चुनाव का मतदान संपन्न, आज होगी मतगणना

16 Jul 2026 | 8:26 PM

भोपाल, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में भोपाल जिला अभिभाषक संघ के वर्ष 2026-28 के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें आज शुक्रवार को होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं।.

see more..

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के नियम जल्द होंगे प्रकाशित : विजय शर्मा

16 Jul 2026 | 8:24 PM

रायपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और अब इसके नियमों का प्रकाशन भी शीघ्र किया जाएगा।.

see more..

महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता और सेवा का संदेश देते हैं : तोमर

16 Jul 2026 | 8:16 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता, सहयोग और सेवा का संदेश देते हैं। उनका जीवन सामाजिक समरसता, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा प्रदान करता है। श्री तोमर आज कैलारस मुख्यालय के शास्त्री मार्ग चौराहे स्थित अग्रसेन चौक पर नगर परिषद कैलारस द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।.

see more..

मुरैना में 12 रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों और 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति

16 Jul 2026 | 8:13 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खनिज रेत की सुचारू एवं पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनिज विभाग ने 12 खनिज रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों तथा 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..