Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:08 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


लापरवाही के आरोप में सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार निलंबित

मुरैना, 11 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार को ड्यूटी में कथित लापरवाही के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने यह कार्रवाई अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाने, जुआ फड़ों के विरुद्ध अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने तथा प्रशासनिक अधिकारियों को पर्याप्त सहयोग नहीं देने संबंधी शिकायतों के आधार पर की है।
सूत्रों ने बताया कि जिले में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके बावजूद सबलगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई का स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया।
हाल के दिनों में शहर के भीतर अवैध रेत परिवहन करते वाहनों के वीडियो सामने आए थे। इसके अलावा सबलगढ़ किले और सबलगढ़ मेले में खुलेआम जुआ खेले जाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। इन मामलों में स्थानीय पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि थाना प्रभारी राजकुमारी परमार को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच पूरी होने तक उन्हें पुलिस लाइन से संबद्ध रखा जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई को जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

बीजापुर में नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज

12 Jul 2026 | 5:20 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..