Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:59 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


एमसीबी में हार्ट अटैक पीड़िता की एंबुलेंस मिलने में कथित देरी से मौत

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 11 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में एक हृदयाघात पीड़ित महिला को रेफरल के बाद समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के आरोपों के बीच उसकी मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नई लेदरी निवासी श्यामा बाई (60) को मंगलवार शाम करीब छह बजे सीने में तेज दर्द और हार्ट अटैक की शिकायत के बाद मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय स्थित 220 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) रेफर कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि रेफर किए जाने के तुरंत बाद अस्पताल प्रबंधन से 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन काफी देर तक वाहन नहीं पहुंचा। परिवार के सदस्यों का कहना है कि कई बार आग्रह करने के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई और लगभग छह घंटे के इंतजार के बाद आधी रात के आसपास वाहन अस्पताल पहुंचा।
परिजनों के मुताबिक लंबे इंतजार के बाद जब मरीज को एंबुलेंस में स्थानांतरित किया जा रहा था, उसी दौरान श्यामा बाई ने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को एंबुलेंस में ही रखकर अस्पताल परिसर में विरोध जताया और व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।
मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच दल गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।"
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित जांच टीम को पूरे घटनाक्रम की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..