Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:36 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


सहायक शिक्षक भर्ती में देरी पर प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन

रायपुर, 11 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 की लंबित नियुक्तियों को लेकर डी एड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।
अभ्यर्थियों ने राज्य के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत करने का प्रयास किया है। उनका आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई है।
आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के अनुसार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर संपर्क करने पर कॉल अटेंडर ने उन्हें बताया कि इस विषय से संबंधित श्रेणी अभी पोर्टल में उपलब्ध नहीं है, इसलिए फिलहाल शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती। हेल्पलाइन की ओर से यह भी कहा गया कि यदि किसी अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद भी पदस्थापना अथवा कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है, तो उस स्थिति में शिकायत दर्ज की जा सकती है।
भर्ती प्रक्रिया रुके होने के कारणों को लेकर भी अभ्यर्थियों में नाराजगी है। हेल्पलाइन कर्मी द्वारा कारण पूछे जाने पर शिकायतकर्ताओं ने कहा, "हमें स्वयं इसकी कोई जानकारी नहीं है। विभागीय अधिकारी और शिक्षा मंत्री इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देने के बजाय लगातार टालमटोल कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया क्यों रुकी हुई है, इसकी जानकारी भी हमें नहीं दी जा रही है।"
इस बीच सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के तहत नियुक्ति की मांग को लेकर डी एड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन गुरुवार को 170वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश में लगभग 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। उनका दावा है कि मेरिट सूची में नाम आने और न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं मिल सकी है।
धरना स्थल पर भीषण गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है। आंदोलनकारियों के अनुसार 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुके तापमान के बीच कई अभ्यर्थियों की तबीयत प्रभावित हुई है। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अभ्यर्थी मृगेंद्र रजवाड़े की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया गया कि लंबे समय से आंदोलन में शामिल रहने, मानसिक तनाव, अत्यधिक गर्मी और शारीरिक कमजोरी के कारण उनकी स्थिति गंभीर हुई, जिसके बाद उन्हें नवा रायपुर स्थित राखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आंदोलनकारियों ने दावा किया है कि उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान कई प्रतिभागी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर चुके हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उनका कहना है, "हमारा संघर्ष किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि अपने वैधानिक और संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए है।"
आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा, "यदि सरकार ने जल्द हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। 47 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी में 170 दिनों से जारी यह आंदोलन अब केवल नौकरी पाने की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि हजारों बेरोजगार युवाओं के सम्मान, भविष्य और अस्तित्व से जुड़ा संघर्ष बन चुका है।"
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..