Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:58 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


सड़क निर्माण के इंतजार में ग्रामीणों ने खुद संभाली जिम्मेदारी, चंदा जुटाकर शुरू की मरम्मत

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 11 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में सुशासन और विकास के दावों के बीच मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दक्कोटोला गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 25 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग लंबित रहने के कारण अब उन्हें स्वयं चंदा एकत्र कर सड़क की मरम्मत करनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खुर्शीटीकुल के आश्रित ग्राम दक्कोटोला तक पहुंचने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बरसात के मौसम में सड़क की हालत और खराब हो जाती है तथा मार्ग दलदल में तब्दील होने से गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से प्रभावित हो जाता है।
ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण के लिए वर्षों से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मांग रखी जाती रही है। इस दौरान कई बार सर्वेक्षण भी हुए और प्रस्ताव तैयार किए गए, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि फाइलें आगे नहीं बढ़ने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।
सड़क की बदहाल स्थिति का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान आवागमन जोखिम भरा हो जाता है तथा कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चों को प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में आवाजाही करनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष सड़क की अस्थायी मरम्मत के लिए गांव के लोग आपस में आर्थिक सहयोग जुटाते हैं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन सुचारू हो जाता है। हालांकि बारिश शुरू होते ही सड़क फिर खराब हो जाती है। इस वर्ष भी ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा एकत्र कर सड़क सुधार का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार के सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। दक्कोटोला के ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी जनता को स्वयं संसाधन जुटाने पड़ें, तो विकास और जनकल्याण संबंधी दावों की वास्तविक स्थिति पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति देकर स्थायी समाधान उपलब्ध कराने की मांग की है।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..