Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:49 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मर्दापाल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, साय के नाम ज्ञापन सौंपा

कोंडागांव, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मर्दापाल क्षेत्र कोंडागांव जिले का सुदूर अंचल है, जो जिला मुख्यालय से लगभग 30 से 60 किलोमीटर दूर स्थित है। क्षेत्र के अंदरूनी होने का लाभ उठाते हुए ठेकेदारों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण मलनार से लखापुरी पहुंच मार्ग पर स्वीकृत पुलिया निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने मामले की जांच कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के राशन वितरण केंद्रों में अंत्योदय कार्डधारियों को शक्कर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि मर्दापाल क्षेत्र में पेट्रोल पंप नहीं होने के कारण लोगों को डीजल और पेट्रोल के लिए 30 से 60 किलोमीटर की दूरी तय कर कोंडागांव आना पड़ता है। यहां पहुंचने के बाद भी ईंधन प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है और जरीकैन में ईंधन देने से मना कर दिया जाता है। किसानों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से परेशानी का कारण बनी हुई है, क्योंकि वर्तमान समय कृषि कार्यों का है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्षेत्र की समस्याओं और जनभावनाओं को ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचा रही है तथा जनहित को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद करती है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रितेश पटेल, सकुर खान, संजय करन, सुखराम पोयाम, उमाकांत सेठिया, सनी चोपड़ा, वरुण सेठिया, चमरा राम बघेल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
पंकज उप्रेती
वार्ता
More News

आंतरिक गुटबाजी और नेतृत्व संकट से जूझ रही है कांग्रेस-पाण्डेय

15 Jul 2026 | 6:23 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस आंतरिक गुटबाजी और नेतृत्व संकट से जूझ रही है तथा बघेल का राजनीतिक प्रभाव लगातार कम हो रहा है।.

see more..

सीएम हेल्पलाइन 1076 से 24 घंटे में मिला जाति प्रमाण पत्र

15 Jul 2026 | 6:12 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक ग्रामीण की लंबे समय से लंबित जाति प्रमाण पत्र की समस्या का 24 घंटे के भीतर समाधान किए जाने का मामला सामने आया है।.

see more..

ग्रामीण विद्यार्थियों तक एआई, रोबोटिक्स की शिक्षा पहुंचाएगी मोबाइल साइंस लैब : साय

15 Jul 2026 | 6:06 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ने की दिशा में बुधवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर से 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' के तहत संचालित निःशुल्क मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक विज्ञान, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।.

see more..

जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा भोपाल पहुंची, कांग्रेस का भाजपा पर हमला

15 Jul 2026 | 6:01 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर-भोपाल साइकिल यात्रा आज बुधवार को दूसरे दिन भोपाल पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा, भर्ती प्रक्रियाओं, बेरोजगारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए।.

see more..

रिटायर्ड दंपती हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति हड़पने की साजिश में दो प्रॉपर्टी डीलर भाई गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 5:56 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुदामा नगर स्थित रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक फिलेमोन की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से पहले दंपती से कथित रूप से धोखाधड़ी कर दानपत्र (गिफ्ट डीड) तैयार कराया और बाद में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।.

see more..