Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:21 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


माओवाद प्रभावित बोड़गा में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, विकास योजनाओं की समीक्षा

बीजापुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत ईतामपार के आश्रित ग्राम बोड़गा में पहली बार कलेक्टर विश्वदीप और जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नम्रता चौबे पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की तथा समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।
दरअसल गुरुवार को कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ चौबे ने बोड़गा में आयोजित बस्तर मुन्ने शिविर का निरीक्षण किया, जिसकी जानकारी आज जिला प्रशासन ने वार्ता से साझा की। शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और राजस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया।
कलेक्टर विश्वदीप ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और विकास संबंधी अपेक्षाएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने बस्तर मुन्ने शिविर के रजिस्टर का अवलोकन कर इसकी उपयोगिता पर भी चर्चा की।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में धान विक्रय की सुविधा के लिए धान खरीदी केंद्र की मांग रखी। इस पर ग्राम पंचायत बैल में धान खरीदी केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
दौरे के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों और युवाओं से शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है।
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव, स्वच्छता और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने 15 जून से शुरू होने वाले मलेरिया मुक्त अभियान में ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील भी की।
अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के हितग्राहियों से चर्चा कर बरसात से पहले आवास और शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वर्षों तक माओवाद की छाया में रहे बोड़गा गांव में प्रशासनिक अधिकारियों के पहली बार पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।
कलेक्टर विश्वदीप ने कहा, "शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।"
पंकज उप्रेती
वार्ता
More News

दतिया सीट उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला टिकट, भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार

10 Jul 2026 | 9:01 PM

भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए श्री आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने इस बार राज्य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया। .

see more..

भूमि विवाद: 16 साल से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी

10 Jul 2026 | 8:44 PM

राजनांदगांव, 10 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कथित भूमि हड़पने के मामले में पिछले 16 वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने कहा है कि यदि 13 जुलाई को प्रस्तावित सुनवाई में उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे विधानसभा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।.

see more..

रायगढ़ के पहाड़ी गांव में दिव्यांग सरकारी सुविधाओं से वंचित, जांच के बाद लाभ दिलाने का आश्वासन

10 Jul 2026 | 8:08 PM

रायगढ़, 10 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के एक पहाड़ी गांव में रहने वाला दिव्यांग व्यक्ति वर्षों से ट्राइसाइकिल और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। आर्थिक तंगी के कारण वह हाथों के सहारे चलकर दैनिक जरूरतें पूरी करने को मजबूर है। मामले के सामने आने के बाद जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने जांच कर पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।.

see more..

विचारहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता की नजरों में शून्य: भट्ट

10 Jul 2026 | 7:43 PM

देहरादून 10 जून (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेताओं के दौरों को राजनैतिक पाखंड बताते हुए, झूठ एवं भ्रम की राजनीति का नया एपिसोड कहा है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, विचारहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता की नजरों में शून्य है, लिहाजा वेणुगोपाल, राहुल किसी के आने जाने से उनकी किस्मत नहीं बदलने वाली। .

see more..

भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया दतिया उपचुनाव का प्रत्याशी

10 Jul 2026 | 7:43 PM

भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया।.

see more..