Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:12 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


वक्फ बोर्ड के निर्देशों पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, सिंहदेव ने सभी धर्मों पर समान नियम लागू करने की कही बात

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा मोहर्रम और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी तथा गैर-शरई गतिविधियों पर रोक संबंधी निर्देश जारी किए जाने के बाद प्रदेश में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बोर्ड की पहल का स्वागत किया है, जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ऐसे नियमों को सभी धर्मों के आयोजनों पर समान रूप से लागू करने की बात कही है।
वक्फ बोर्ड के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री साव ने कहा, "वक्फ बोर्ड लगातार नियम और प्रक्रियाओं को ध्यान में रखकर काम कर रहा है। समाज में एक अच्छा वातावरण तैयार करने की कोशिश वक्फ बोर्ड द्वारा की जा रही है। निश्चित रूप से इस पहल का स्वागत किया जाना चाहिए।"
वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, "अगर इस तरह के नियम सभी धार्मिक त्योहारों में अपनाए जाएं, तो किसी को कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। हमारे जाने से भी लोग स्वागत में फटाखे जलाते और बाजा बजाते हैं। इस पर भी विचार करना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मोहर्रम, उर्स और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। आदेश में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी और गैर-शरई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की गई है। साथ ही कहा गया है कि सभी धार्मिक कार्यक्रम कुरआन, हदीस और शरीयत के अनुरूप आयोजित किए जाएं।
बोर्ड ने ताजिया, उर्स और दरगाह समितियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। आदेश में चेतावनी दी गई है कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित समिति और पदाधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप पर भी श्री साव ने प्रतिक्रिया दी। टीएस सिंहदेव के "बीजेपी के मंत्रीगण मुझे याद कर रहे हैं" संबंधी बयान पर उन्होंने कहा, "याद तो जरूर आएगी। सिंहदेव जी ने खुद अपनी ही सरकार के खिलाफ पत्र लिखकर मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने प्रदेश के 18 लाख गरीब लोगों का आवास छीना था और उनके साथ अन्याय किया था। हमारी सरकार ने आते ही प्राथमिकता दिखाई और महज ढाई साल के भीतर 10 लाख से अधिक आवास बनाकर गरीबों को पक्का मकान देने का काम पूरा किया है।"
शराब बिक्री में मूल्य अनियमितता के मामलों में अधिकारियों पर की गई कार्रवाई और कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे घोटाले के आरोपों पर श्री साव ने कहा, "कांग्रेस खुद घोटाले करने वाले लोग हैं। आपने तो कभी कार्रवाई नहीं की हमने तुरंत कार्रवाई की है। घोटाला करने वाले क्या बोल रहे हैं पहले समझ लीजिए। हमने अनियमित की शिकायत और उस पर त्वरित कार्रवाई की है। यह विष्णु का सुशासन है।"
कांग्रेस द्वारा आदिवासी समाज को लेकर आयोजित बैठक पर भी उप मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस जब सत्ता में होती है, तो सभी वर्गों के साथ धोखा करती है और जब सत्ता से बाहर आती है, तो सभी वर्गों का ध्यान आता है। जनता ने उन्हें बार-बार मौका दिया हैं, लेकिन हर बार कांग्रेस ने जनता के साथ अन्याय किया है।"
पंकज सैनी
वार्ता
More News

बीजापुर में नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज

12 Jul 2026 | 5:20 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..