Friday, Jul 17 2026 | Time 08:23 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


लकड़ी और स्क्रैप बीनने गई महिला को श्वानों ने नोचकर मार डाला

बड़वानी, 12 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय के बाहरी क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक 35 वर्षीय महिला की आवारा श्वानों के झुंड के हमले में मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ला ने बताया कि राजघाट रोड स्थित ईंट भट्टों के समीप लीलाबाई बकावले लकड़ी और स्क्रैप बीनने गई थी। इसी दौरान उस पर आवारा श्वानों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला के सिर, गर्दन, गले और पेट पर गंभीर घाव पाए गए और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है तथा शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
घटनास्थल के समीप स्थित एक ईंट भट्टे के कर्मचारी गोलू गोले ने बताया कि लीलाबाई प्रतिदिन वहां लकड़ी और स्क्रैप बीनने आती थी। शाम को श्वानों के भौंकने और महिला के चीखने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि श्वानों का झुंड महिला पर हमला कर रहा था। पत्थर मारकर श्वानों को भगाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और मृतका के पति दिलीप बकावले मौके पर पहुंचे। शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतका अपने पति और सात वर्षीय पुत्र के साथ रानीपुरा क्षेत्र में रहती थी।
मृतका के पिता नारायण निरगुड़े ने बताया कि लीलाबाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। घटनास्थल के पास उसकी लकड़ियों की बंधी पोटली मिली। आसपास आवारा श्वानों के कई झुंड भी देखे गए। नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार हो रहे श्वान हमलों और डॉग बाइट की घटनाओं के बावजूद प्रभावी नियंत्रण उपाय नहीं किए गए हैं।
नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोनाली शर्मा ने बताया कि घटना स्थल ग्राम पंचायत क्षेत्र में आता है और नगर पालिका सीमा में नहीं है। उन्होंने कहा कि आवारा श्वानों के नियंत्रण के लिए एनिमल रेस्क्यू एंड ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जाएगी। पूर्व में जारी तीन निविदाओं में कोई एजेंसी सामने नहीं आई थी। अब तक लगभग 200 आवारा श्वानों को पकड़कर उनका नसबंदी एवं टीकाकरण कराया जा चुका है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

सिम्स में बालक की अन्ननली से सफल ऑपरेशन कर निकाला सिक्का

16 Jul 2026 | 8:32 PM

बिलासपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने छह वर्षीय एक बालक की अन्ननली में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली।.

see more..

भोपाल जिला अभिभाषक संघ चुनाव का मतदान संपन्न, आज होगी मतगणना

16 Jul 2026 | 8:26 PM

भोपाल, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में भोपाल जिला अभिभाषक संघ के वर्ष 2026-28 के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें आज शुक्रवार को होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं।.

see more..

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के नियम जल्द होंगे प्रकाशित : विजय शर्मा

16 Jul 2026 | 8:24 PM

रायपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और अब इसके नियमों का प्रकाशन भी शीघ्र किया जाएगा।.

see more..

महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता और सेवा का संदेश देते हैं : तोमर

16 Jul 2026 | 8:16 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता, सहयोग और सेवा का संदेश देते हैं। उनका जीवन सामाजिक समरसता, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा प्रदान करता है। श्री तोमर आज कैलारस मुख्यालय के शास्त्री मार्ग चौराहे स्थित अग्रसेन चौक पर नगर परिषद कैलारस द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।.

see more..

मुरैना में 12 रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों और 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति

16 Jul 2026 | 8:13 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खनिज रेत की सुचारू एवं पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनिज विभाग ने 12 खनिज रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों तथा 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..