Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:05 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मोदी के 12 वर्ष स्वर्णिम और ऐतिहासिक काल-साय

रायपुर, 13 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को "स्वर्णिम और ऐतिहासिक काल" बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एक समृद्ध, सशक्त और आत्मविश्वासी भारत का निर्माण हो रहा है तथा विकसित भारत की नींव इसी स्वर्णिम कार्यकाल में रखी गई है।
श्री साय ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनादेश के साथ निर्वाचित होकर लगातार 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि "प्रधान सेवक" कहते हैं और 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं।
उन्होंने कहा कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, बुनियादी सुविधाओं, कृषि, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जनधन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए, जिनमें 32 करोड़ से अधिक खाते महिलाओं के हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक हेल्थ कार्ड बनाए गए हैं तथा 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन तथा जल जीवन मिशन के माध्यम से 16 करोड़ से अधिक घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से 74 लाख से अधिक लोगों को ऋण मिला है, मुद्रा योजना के तहत 57 करोड़ से अधिक ऋण वितरित किए गए हैं तथा पीएम विश्वकर्मा योजना से 30 लाख लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के लिए 15 हजार करोड़ रुपए का बजट तथा धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 79 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
श्री साय ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 4.3 लाख करोड़ रुपए सीधे खातों में भेजे जा चुके हैं, जबकि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से सात करोड़ से अधिक किसानों को करीब 10 लाख करोड़ रुपए का सस्ता ऋण दिया गया है। उन्होंने कहा कि टैक्स छूट की सीमा को दो लाख से बढ़ाकर 12.75 लाख रुपए किया गया है, जबकि लखपति दीदी योजना से तीन करोड़ से अधिक महिलाओं और सुकन्या समृद्धि योजना से 4.5 करोड़ से अधिक बालिकाओं को लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक की यात्रा "सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भारत" के संकल्प को साकार करने वाली रही है। पिछले 12 वर्षों में अधोसंरचना, डिजिटल कनेक्टिविटी, निवेश और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कर्तव्य पथ, पंचतीर्थ, जनजातीय गौरव दिवस, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नए संसद भवन, सेंगोल, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे देश की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव को नई पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि "जनता कर्फ्यू", "थाली-ताली अभियान", "हर घर तिरंगा" और "एक पेड़ मां के नाम" जैसे अभियानों ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन मैत्री, जी-20 की सफल अध्यक्षता, 39 नए दूतावासों की स्थापना, 70 लाख करोड़ रुपए से अधिक का विदेशी निवेश तथा 38 देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौतों ने वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है।
श्री साय ने कहा कि 10 जून भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का ऐतिहासिक दिन बन गया, जब प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़कर भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मिले 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान और मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में 75 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनने का गौरव भी प्राप्त है।
छत्तीसगढ़ के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य में 18 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10.60 लाख आवासों के निर्माण का कार्य चल रहा है और प्रतिदिन लगभग 1600 आवास बनाए जा रहे हैं। अब तक 10.08 लाख आवास निर्मित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स पर कार्य चल रहा है तथा उड़ान योजना के तहत हवाई सेवाओं का विस्तार हुआ है।
इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा ने ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक "जीत का शतक" बनाया है जबकि कांग्रेस ने "हार का शतक" बनाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 22 राज्यों में भाजपा या उसके नेतृत्व वाली सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास और विरासत के संरक्षण को साथ लेकर चलने का कार्य किया है तथा "वन नेशन, वन टैक्स" लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है।
श्री सिंह ने कहा कि आज 22 देश भारत के साथ भारतीय मुद्रा रुपए में व्यापार कर रहे हैं। केंद्र सरकार का बजट 16 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 53.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर 10वें स्थान से चौथे-छठे स्थान तक पहुंचाने और दो ट्रिलियन डॉलर से बढ़ाकर 4.25 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को जाता है। उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं और आज दुनिया का हर देश भारत के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है।
इस बीच मुख्यमंत्री श्री साय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण संबंधी उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल भारत के नव-निर्माण, आर्थिक सुदृढ़ीकरण और वैश्विक मंच पर देश का सम्मान बढ़ाने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी प्रधानमंत्री के विजन और देश के विकास की उस गौरवशाली यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है, जिसने भारत को नई दिशा दी है।
प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदर्शनी के प्रदेश प्रभारी उज्जवल दीपक एवं मितुल कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, बेदराम जांगड़े, रायपुर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
वहीं मीडिया कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी और रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

बीजापुर में नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज

12 Jul 2026 | 5:20 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..