Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:06 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


साइबर ठगी की रकम से खरीदे गए सोने के सिक्के, सर्राफा व्यापारी का खाता सीज

ग्वालियर, 13 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक सर्राफा व्यापारी साइबर अपराधियों की चालाकी का शिकार हो गया। ठग ने ऑनलाइन भुगतान कर दो तोले के सोने के सिक्के खरीद लिए, लेकिन बाद में पता चला कि भुगतान के लिए उपयोग की गई राशि साइबर ठगी से प्राप्त की गई थी। इसके बाद व्यापारी का बैंक खाता सीज कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुरार थाना क्षेत्र के रिसाला बाजार निवासी कुनाल जैन अपनी सर्राफा दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 25 मई की रात एक युवक उनकी दुकान पर आया और अपना नाम जय वर्मा निवासी प्रेम नगर, फूलबाग बताया। युवक ने 20 ग्राम वजन के दो सोने के सिक्के खरीदे, जिनकी कीमत 3.31 लाख रुपये तय हुई।
आरोपी ने नकद राशि नहीं होने की बात कहकर बैंक के माध्यम से आरटीजीएस से भुगतान किया। व्यापारी के खाते में राशि जमा होने का संदेश प्राप्त होने के बाद सोने के सिक्के ग्राहक को सौंप दिए गए।
अगले दिन जब व्यापारी ने अपने खाते से लेन-देन करने का प्रयास किया तो उन्हें पता चला कि बैंक ने उनका खाता सीज कर दिया है। बैंक अधिकारियों से जानकारी लेने पर पता चला कि खाते में जमा हुई 3.31 लाख रुपये की राशि किसी साइबर ठगी से जुड़ी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल के निर्देश पर संबंधित राशि को होल्ड करते हुए खाता फ्रीज किया गया था।
मामले की जानकारी मिलने के बाद व्यापारी ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। ऑनलाइन ठगी से जुड़े मामले के कारण प्रारंभिक रूप से जीरो पर ई-एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में जांच और कार्रवाई के लिए मुरार थाना भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।
सं. दिनेश
वार्ता
More News

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

बैतूल में युवक का शव फंदे पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

12 Jul 2026 | 1:49 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल शहर के गंज थाना क्षेत्र में 34 वर्षीय एक युवक का शव घर में फाँसी फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.

see more..

विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

12 Jul 2026 | 1:46 PM

रायसेन, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के सिलवानी तहसील अंतर्गत ग्राम दैनी में विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सिलवानी-गैरतगंज मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।.

see more..