Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:11 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मुख्यमंत्री रविवार को उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि और भू-आवंटन पत्र करेंगे वितरित

भोपाल, 13 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित "समृद्ध एमएसएमई–विकसित मध्यप्रदेश" कार्यक्रम में उद्यमियों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र तथा अन्य हितलाभ वितरित करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के उद्यमियों, स्टार्टअप्स तथा अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उद्यमियों को भू-आवंटन पत्र, स्टार्टअप नीति के अंतर्गत स्वीकृत लाभ तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उद्यमियों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे। संवाद के दौरान उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे तथा राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रभाव के संबंध में सुझाव प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम में विभाग द्वारा औद्योगिक निवेश, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। प्रमुख सचिव एमएसएमई राघवेंद्र सिंह विभाग की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं और भावी कार्ययोजना पर प्रकाश डालेंगे।
"समृद्ध एमएसएमई–विकसित मध्यप्रदेश" थीम पर आधारित इस आयोजन में प्रदेश में औद्योगिक निवेश, नवाचार आधारित विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसे प्रदेश के एमएसएमई क्षेत्र और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
राज्य सरकार का मानना है कि एमएसएमई क्षेत्र आर्थिक विकास का प्रमुख आधार है। इसी दृष्टि से स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापना, स्वरोजगार, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नीतियां लागू की जा रही हैं। इन प्रयासों से युवाओं, महिलाओं और प्रथम पीढ़ी के उद्यमियों को नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि, बैंकिंग संस्थानों के पदाधिकारी, निवेशक, स्टार्टअप संस्थापक, युवा उद्यमी और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हितग्राही बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

बीजापुर में नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज

12 Jul 2026 | 5:20 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..