Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:25 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मानसून में बिजली हादसों से बचाव के लिए बिजली कंपनी का अलर्ट

बैतूल, 04 जुलाई (वार्ता) मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने बैतूल में मानसून के दौरान बढ़ने वाली विद्युत दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है।
कंपनी ने नागरिकों से बिजली संबंधी सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की अपील की है।
उप महाप्रबंधक कार्यालय की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि लोग बिजली के खंभों और चालू विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा बच्चों को इनके आसपास खेलने या जाने से रोकें। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मवेशियों को बिजली के खंभों या स्टे-वायर के पास नहीं बांधने की भी सलाह दी गई है, क्योंकि इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
कंपनी ने कहा है कि उच्च एवं निम्न दाब विद्युत लाइनों के नीचे सामाजिक, धार्मिक या अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। इसके साथ ही नए मकानों और व्यावसायिक भवनों का निर्माण भी विद्युत लाइनों से निर्धारित सुरक्षित दूरी पर ही किया जाए।
बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी बिजली के खंभे, डीपी या ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलती दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम विद्युत कार्यालय या नियंत्रण कक्ष को दें। त्योहारों और आयोजनों में लगाए जाने वाले अस्थायी पंडालों में बिजली के उपयोग के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई गई है। कटे-फटे या खराब तारों के कारण पंडालों के लोहे अथवा लकड़ी के ढांचे में करंट फैलने का खतरा रहता है।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कहीं बिजली का तार टूटकर गिरा हो तो उसे किसी भी स्थिति में हाथ न लगाएं। इसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग को दें और तकनीकी टीम के पहुंचने तक लोगों को उस स्थान से दूर रखें। साथ ही टिन शेड, गीली या कच्ची दीवारों वाले मकानों की वायरिंग समय-समय पर जांचकर दुरुस्त रखने की भी सलाह दी गई है, ताकि संभावित विद्युत दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
सं ,जांगिड़
वार्ता
More News

स्वदेशी फैशन शो में पुनर्वासित महिलाओं ने किया रैंप वॉक

17 Aug 2026 | 8:57 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित स्वदेशी फैशन शो में सुकमा जिले की नौ पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से हिस्सा लेते हुए रैंप वॉक किया। महिलाओं ने बिलासा हैंडलूम एम्पोरियम के कोसा और कॉटन से तैयार परिधानों का प्रदर्शन किया।.

see more..

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी और सोशल मीडिया संयोजक म्हस्के का भाजपा कार्यालय में स्वागत

17 Aug 2026 | 8:14 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के सोमवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।.

see more..

पंचकूला में ट्रक चालक से लूट के मामले में दो लोग गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 8:00 PM

पंचकूला, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा पुलिस ने पिंजौर क्षेत्र में राजमार्ग पर एक ट्रक चालक से मारपीट कर करीब 30 हजार रुपये लूटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। .

see more..

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 7:57 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या और एक अन्य महिला पर हमला करने के दो अलग-अलग मामलों का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। .

see more..

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा की

17 Aug 2026 | 7:46 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को सावन और नागपंचमी के अवसर पर जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया स्थित फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पत्नी कौशल्या साय और परिवार के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।.

see more..