Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:52 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बैतूल में साक्षरता सर्वे में 2.78 लाख से अधिक निरक्षरों की पहचान

बैतूल, 07 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में वर्षों से संचालित प्रौढ़ शिक्षा और साक्षरता अभियानों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अब भी निरक्षर हैं। सरकार के 'उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम' के तहत चल रहे सर्वेक्षण में अब तक जिले में दो लाख 78 हजार 626 लोगों की पहचान निरक्षर के रूप में की गई है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार वयस्कों को साक्षर बनाने के लिए पहले 'पढ़ना-बढ़ना अभियान' और 'प्रौढ़ शिक्षा अभियान' संचालित किए गए थे। वर्तमान में 'उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम' के माध्यम से औपचारिक शिक्षा से वंचित लोगों को पढ़ना-लिखना और अंकज्ञान सिखाने का प्रयास किया जा रहा है।
अभियान के तहत 'एनआईएलपी' एप के माध्यम से जिले में 5,250 'अक्षर साथी' स्वयंसेवक घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। सर्वे में अब तक दो लाख 78 हजार 626 निरक्षर लोगों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 41,364 लोग भीमपुर विकासखंड और सबसे कम 17,142 लोग प्रभातपट्टन विकासखंड में दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार सर्वे वर्ष 2027 तक जारी रहेगा।
सर्वेक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी मिले हैं, जिन्होंने पूर्व के साक्षरता अभियानों के तहत परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन उन्हें अंकसूची या प्रमाण-पत्र नहीं मिला। अधिकारियों के अनुसार यूनेस्को के मानकों के तहत आधिकारिक दस्तावेज के अभाव में ऐसे लोगों को भी निरक्षर श्रेणी में शामिल किया जा रहा है। जिले में अब तक दो लाख 28 हजार 761 ऐसे लोगों का पंजीयन किया गया है। इनमें सर्वाधिक 34,182 भीमपुर और न्यूनतम 12,717 प्रभातपट्टन विकासखंड में हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार वर्ष 2024 तक प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को अंकसूची जारी करने की व्यवस्था नहीं थी। वर्ष 2024 में ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने के बाद सफल परीक्षार्थियों को आधिकारिक अंकसूची उपलब्ध कराई जाने लगी। वर्तमान व्यवस्था के तहत प्रत्येक वर्ष मार्च और सितंबर में दो परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।
विभाग का कहना है कि सर्वेक्षण का उद्देश्य केवल निरक्षरों की पहचान करना नहीं, बल्कि उन्हें साक्षर बनाकर आधिकारिक प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना भी है, ताकि वे भविष्य में सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में किसी प्रशासनिक बाधा का सामना न करें।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

स्वदेशी फैशन शो में पुनर्वासित महिलाओं ने किया रैंप वॉक

17 Aug 2026 | 8:57 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित स्वदेशी फैशन शो में सुकमा जिले की नौ पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से हिस्सा लेते हुए रैंप वॉक किया। महिलाओं ने बिलासा हैंडलूम एम्पोरियम के कोसा और कॉटन से तैयार परिधानों का प्रदर्शन किया।.

see more..

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी और सोशल मीडिया संयोजक म्हस्के का भाजपा कार्यालय में स्वागत

17 Aug 2026 | 8:14 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के सोमवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।.

see more..

पंचकूला में ट्रक चालक से लूट के मामले में दो लोग गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 8:00 PM

पंचकूला, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा पुलिस ने पिंजौर क्षेत्र में राजमार्ग पर एक ट्रक चालक से मारपीट कर करीब 30 हजार रुपये लूटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। .

see more..

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 7:57 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या और एक अन्य महिला पर हमला करने के दो अलग-अलग मामलों का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। .

see more..

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा की

17 Aug 2026 | 7:46 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को सावन और नागपंचमी के अवसर पर जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया स्थित फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पत्नी कौशल्या साय और परिवार के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।.

see more..