Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:27 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मृत्यु, एक गंभीर घायल

भिण्ड, 07 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग-719 बायपास पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भितरवार (जिला ग्वालियर) निवासी विकास जाटव (25) अपने फुफेरे भाई दीपक जाटव (26) के साथ बाइक से इटावा रोड से भवानीपुर की ओर एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान एक मैरिज गार्डन के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विकास जाटव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। घायल दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने डंपर चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

सोलर उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता, कम दर पर बिजली देकर महंगी बिजली खरीदने की मजबूरी

18 Aug 2026 | 1:13 PM

बैतूल, 18 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल कम करने की उम्मीद कर रहे उपभोक्ताओं को नेट मीटरिंग की मौजूदा व्यवस्था में अपेक्षित बचत नहीं मिल पा रही है। दिन में सोलर पैनल से उत्पादित अतिरिक्त बिजली वितरण कंपनी को करीब 2.57 रुपये प्रति यूनिट की दर से देने के बाद यही उपभोक्ता रात में ग्रिड से मिलने वाली बिजली के लिए आठ से 10 रुपये प्रति यूनिट तक भुगतान कर रहे हैं। इसके अलावा फिक्स्ड चार्ज भी लिया जा रहा है।.

see more..

बेटी की हत्या का आरोपी पिता पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार

18 Aug 2026 | 1:10 PM

शिवपुरी, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के छर्च थाना क्षेत्र में अपनी छह वर्षीय पुत्री की हत्या का आरोपी पिता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि आरोपी रामबरन आदिवासी निवासी ग्राम श्यामपुर को गिरफ्तार करने के बाद कल दोपहर न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था।.

see more..

सांसद निधि से बने सामुदायिक भवन में निजी दुकान, प्रशासन ने दिए खाली कराने के निर्देश

18 Aug 2026 | 1:08 PM

राजनांदगांव, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की राशि से निर्मित सामुदायिक भवन के उपयोग को लेकर अनियमितता का मामला सामने आया है। भौतिक निरीक्षण में भवन में निजी दुकान संचालित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने नगर पालिका निगम आयुक्त को इसे खाली कराने और भवन का उपयोग सार्वजनिक हित में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..

ग्वालियर-भिण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की भिड़ंत, आठ मजदूरों की मौत

18 Aug 2026 | 1:06 PM

भिण्ड, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर गोहद अनुभाग के छीमका गांव के पास सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात 01 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में पिकअप सवार आठ मजदूरों की मौत हो गई और चालक सहित 23 लोग घायल हो गए। पिकअप में उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी 29 मजदूर सवार थे।.

see more..

दिग्विजय स्टेडियम बनेगा सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर, अक्टूबर-जनवरी में रणजी मैचों की तैयारी

18 Aug 2026 | 1:02 PM

राजनांदगांव, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के ऐतिहासिक दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त आधुनिक खेल परिसर (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रशासन ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि, स्टेडियम कॉन्फ्रेंस हॉल में कलेक्टर एवं स्टेडियम समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में बीते दिन खेल सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास और आय के नए स्रोत जुटाने को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए।.

see more..