Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:07 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


चार माह बाद बेंगलुरु से सकुशल मिली लापता किशोरी

बैतूल, 9 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की सारणी पुलिस ने करीब चार माह पहले लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी को कर्नाटक के बेंगलुरु से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार 19 मार्च 2026 को थाना सारणी में दर्ज शिकायत में बताया गया था कि 14 वर्षीय किशोरी 18 मार्च की शाम घर से दुकान जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई थी। शिकायत के आधार पर थाना सारणी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र जैन के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर लगातार जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किशोरी की लोकेशन बेंगलुरु में मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और सात जुलाई को उसे सकुशल दस्तयाब कर लिया।
पुलिस ने किशोरी को संरक्षण में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि वह किन परिस्थितियों में बेंगलुरु पहुंची और उसके साथ किसी प्रकार का अपराध तो नहीं हुआ। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उइके, सहायक उपनिरीक्षक शिवपाल इरपाचे, आरक्षक देवा धुर्वे तथा साइबर सेल के पंकज नरवरे, दीपेंद्र और राजेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

भोपाल में व्यापारियों का चक्काजाम, कार्रवाई रोकने और नियमितीकरण की मांग

18 Aug 2026 | 1:45 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रहवासी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक संस्थानों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को रोशनपुरा चौराहे और आसपास के क्षेत्र में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सरकार से कार्रवाई रोककर वर्षों से संचालित व्यावसायिक संस्थानों के नियमितीकरण का रास्ता निकालने की मांग की।.

see more..

दुर्ग में सूने मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

18 Aug 2026 | 1:37 PM

दुर्ग, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरसी स्थित मीनाक्षी नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 15 से 20 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात और 90 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। जिस इलाके में यह वारदात हुई है, वहीं पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का भी निवास है। अगस्त महीने में क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी बताई जा रही है।.

see more..

युवा फेक न्यूज के दौर में ‘नेक न्यूज’ वाले मीडिया कर्मी बनें: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

18 Aug 2026 | 1:36 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय सत्रारंभ ‘अभ्युदय-2026’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवा फेक न्यूज के दौर में ‘नेक न्यूज’ वाले मीडिया कर्मी बनें और पत्रकारिता में सत्ता का विरोध करें, लेकिन देश का विरोध नहीं होना चाहिए।.

see more..

वंदे मातरम् पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, बैज के आरोपों पर देवलाल ठाकुर का पलटवार

18 Aug 2026 | 1:32 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर देशभक्ति का दिखावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को वंदे मातरम् के सम्मान और देशभक्ति का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है। वहीं भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।.

see more..

शहडोल की हत्या का आरोपी बागेश्वर धाम से गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 1:29 PM

शहडोल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 13 जुलाई को चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी राजकुमार मिश्रा को पुलिस ने छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शहडोल रेंज के आईजी ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।.

see more..