Thursday, Jul 16 2026 | Time 09:45 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


एम्बुलेंस नहीं पहुंची, महिला ने रास्ते में दिया शिशु को जन्म

शिवपुरी, 9 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के बैराड़ क्षेत्र में समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के कारण प्रसव पीड़ा से गुजर रही एक आदिवासी महिला ने स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में ही शिशु को जन्म दे दिया। बाद में तहसीलदार ने जच्चा-बच्चा को अपनी गाड़ी से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पोहरी अनुविभाग के ग्राम राजपुरा निवासी आदिवासी महिला संजू को आज प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर उसे मोटरसाइकिल से बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जाने लगा।
रास्ते में ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और उसने एक शिशु को जन्म दे दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बैराड़ के तहसीलदार डॉ. जी. पाल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और जच्चा-बच्चा को अपनी गाड़ी से बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की निगरानी में प्रसूता और नवजात का उपचार एवं देखभाल की जा रही है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

बस्तर में उर्वरक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, दो प्राथमिकी दर्ज, कृषि केंद्र का लाइसेंस निरस्त

16 Jul 2026 | 9:15 AM

जगदलपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में उर्वरक नियमों के उल्लंघन के मामलों में कृषि विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा एक कृषि केंद्र का उर्वरक प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।.

see more..

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर 50 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 8:33 AM

महासमुंद, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतरराज्यीय सीमा पर महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है।.

see more..

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण, उत्कृष्ट विधायक और संसदीय पत्रकार सम्मानित

16 Jul 2026 | 8:24 AM

रायपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार रात विधानसभा परिसर में नवनिर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट संसदीय कार्य के लिए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक अलंकरण से सम्मानित किया गया। वहीं प्रिंट मीडिया में दैनिक पत्रिका के संवाददाता संतराम साहू तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आईबीसी-24 के सौरभ सिंह परिहार और डॉ. राजेश राज को उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया गया।.

see more..

बीजापुर में जिला अस्पताल के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस

16 Jul 2026 | 8:22 AM

बीजापुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जिला अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान तथा मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है।.

see more..

केंद्र की नई औद्योगिक एवं कृषि नीतियों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार : मुख्यमंत्री साय

16 Jul 2026 | 8:14 AM

रायपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दिए जाने से राज्य में औद्योगिक निवेश, रोजगार और कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।.

see more..