Thursday, Jul 16 2026 | Time 09:32 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 10 जुलाई से

रायपुर, 09 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बीटेक (खाद्य प्रौद्योगिकी) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। ऑनलाइन पंजीयन 10 जुलाई से 20 जुलाई 2026 की रात 11 बजे तक किया जा सकेगा।
विश्वविद्यालय द्वारा गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पीईटी-2026, जेईई मेन्स-2026 तथा 12वीं (गणित समूह) की प्रावीण्य सूची के आधार पर विश्वविद्यालय के प्रवेश नियम-2026 के तहत संपन्न होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पंजीयन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची 23 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 24 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक विभिन्न चरणों में सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रवेश विज्ञापन, ऑनलाइन काउंसिलिंग की समय-सारणी, पंजीयन एवं काउंसिलिंग संबंधी दिशा-निर्देश, सीटों का विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने तथा नवीनतम जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की सलाह दी गई है।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

बस्तर में उर्वरक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, दो प्राथमिकी दर्ज, कृषि केंद्र का लाइसेंस निरस्त

16 Jul 2026 | 9:15 AM

जगदलपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में उर्वरक नियमों के उल्लंघन के मामलों में कृषि विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा एक कृषि केंद्र का उर्वरक प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।.

see more..

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर 50 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 8:33 AM

महासमुंद, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतरराज्यीय सीमा पर महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है।.

see more..

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण, उत्कृष्ट विधायक और संसदीय पत्रकार सम्मानित

16 Jul 2026 | 8:24 AM

रायपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार रात विधानसभा परिसर में नवनिर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट संसदीय कार्य के लिए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक अलंकरण से सम्मानित किया गया। वहीं प्रिंट मीडिया में दैनिक पत्रिका के संवाददाता संतराम साहू तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आईबीसी-24 के सौरभ सिंह परिहार और डॉ. राजेश राज को उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया गया।.

see more..

बीजापुर में जिला अस्पताल के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस

16 Jul 2026 | 8:22 AM

बीजापुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जिला अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान तथा मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है।.

see more..

केंद्र की नई औद्योगिक एवं कृषि नीतियों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार : मुख्यमंत्री साय

16 Jul 2026 | 8:14 AM

रायपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दिए जाने से राज्य में औद्योगिक निवेश, रोजगार और कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।.

see more..