Saturday, Aug 8 2026 | Time 02:48 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़: पीडब्ल्यूडी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर-अक्टूबर तक नए कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी होंगे

रायपुर, 09 जुलाई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता और समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग राज्य का "ग्रोथ इंजन" है और प्रदेश के अधोसंरचना विकास में इसकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।
नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में साव ने अधिकारियों से कहा कि विभाग के अभियंताओं की दक्षता और कार्यक्षमता फील्ड में दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करने, ठेकेदारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर सितंबर-अक्टूबर तक नए कार्यों के कार्यादेश जारी करने को कहा, ताकि वर्षा समाप्त होते ही निर्माण कार्य पूरी गति से शुरू किए जा सकें।
उप मुख्यमंत्री ने सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल, कॉलेज, ऑडिटोरियम, कार्यालय, छात्रावास तथा अन्य भवनों के निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुबंध में तय माइलस्टोन के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई करने को भी कहा।
साव ने अधिकारियों को पहुंचविहीन गांवों तक बारहमासी सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए सड़क एवं पुलों के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही भू-अर्जन से जुड़े मामलों में तेजी लाने और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से विभागीय अभियंताओं के लिए कार्यशाला आयोजित करने को कहा।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं विधायकों द्वारा अनुशंसित कार्यों सहित द्रुतगामी सड़क, पुल तथा पहुंचविहीन गांवों के लिए पक्की सड़क निर्माण संबंधी प्रस्तावों के प्राक्कलन 31 अगस्त तक भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न शहरों में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम पूर्ण होने के बाद उन्हें संबंधित विभागों एवं नगरीय निकायों को शीघ्र हस्तांतरित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, अपर सचिव एस.एन. श्रीवास्तव सहित विभाग के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक: मुख्यमंत्री साय ने प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब' का शुभारंभ किया

07 Aug 2026 | 10:20 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के नए प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब' का शुभारंभ करते हुए इसके लोगो व कैटलॉग का विमोचन किया, साथ ही हथकरघा इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया।.

see more..

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त

07 Aug 2026 | 10:15 PM

रायपुर, 07 अगस्त ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 630 करोड़ 55 लाख 54 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रमुख सचिव शहला निगार तथा संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित थीं।.

see more..

मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

07 Aug 2026 | 9:42 PM

रायपुर, 07 अगस्त ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में वनों के संरक्षण, पर्यावरण विकास और वन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।.

see more..

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर एनडीएमए द्वारा कान्फ्रेंस का आयोजन

07 Aug 2026 | 8:55 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। .

see more..

एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

07 Aug 2026 | 8:42 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण( सीजीएसडीएमए) में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। .

see more..