Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:24 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ : सरोरा में 1.72 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मिनी स्टेडियम का भूमिपूजन और आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

रायपुर, 09 जुलाई (वार्ता ) छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत सरोरा में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम का भूमिपूजन तथा 11.86 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया।
श्री वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि नए आंगनबाड़ी भवन से बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुरक्षित वातावरण मिलेगा, जबकि मिनी स्टेडियम बनने से ग्रामीण युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा।
उन्होंने क्षेत्र के लिए कई नई घोषणाएं भी कीं। इनमें सरोरा में कक्षा पहली से बारहवीं तक स्वामी विवेकानंद विद्यालय खोलने, अधूरे आईटीआई भवन का निर्माण शीघ्र पूरा कराने, स्कूल मैदान में अहाता निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, साइकिल स्टैंड के लिए 10 लाख रुपये, शेड निर्माण, बुंदेली गांव में स्कूल भवन के लिए 10 लाख रुपये, सरोरा स्कूल में वाटर कूलर, मुक्तिधाम शेड तथा बुंदेली में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा शामिल है।
राजस्व मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए तिल्दा-सांकरा और बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग के निर्माण हेतु 25-25 करोड़ रुपये, बलौदाबाजार-सिमगा मार्ग के लिए 50 करोड़ रुपये तथा पड़कीडीह मार्ग के लिए 35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रत्येक घर तक पेयजल, शौचालय, राशन कार्ड, उज्ज्वला गैस तथा पक्के आवास की सुविधा पहुंचाई जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता तथा किसानों को धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य दिया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य में 26 लाख आवासों का निर्माण किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष, नगर पालिका तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

डूबती महिला को होमगार्ड सैनिक ने बचाया

18 Aug 2026 | 7:39 PM

उज्जैन, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रामघाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब रही 19 वर्षीय श्रद्धालु महिला को होमगार्ड सैनिक ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।.

see more..

विशाल मेगा मार्ट से 78 किलो घी जब्त

18 Aug 2026 | 7:33 PM

बुरहानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की।.

see more..

कैलारस-बीरपुर रेलखंड का लोकार्पण, मेमू सेवा का शुभारंभ

18 Aug 2026 | 7:30 PM

मुरैना, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना और श्योपुर जिले के कैलारस एवं बीरपुर के बीच आमान परिवर्तन के बाद नवनिर्मित 56 किलोमीटर लंबे ब्रॉडगेज रेलखंड का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कैलारस-बीरपुर के बीच मेमू यात्री ट्रेन सहित तीन नई विस्तारित रेल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।.

see more..

महंगाई भत्ता और सीपीसीटी के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

18 Aug 2026 | 7:27 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में आठ माह से लंबित महंगाई भत्ते और सीपीसीटी की अनिवार्यता के विरोध में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।.

see more..

ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी

18 Aug 2026 | 7:00 PM

जगदलपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट परिसर में लगाई गई। .

see more..