Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:14 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


डीएमएफ से बलौदाबाजार के स्कूलों के विकास कार्यों को 1.65 करोड़ की मंजूरी

रायपुर, 09 जुलाई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ सरकार ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली शिक्षा की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से 1.65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इस राशि से बलौदाबाजार, पलारी और सिमगा विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, किचन शेड और प्रार्थना शेड का निर्माण कराया जाएगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन कार्यों से लंबे समय से भवन, बैठक व्यवस्था, मध्याह्न भोजन के लिए सुरक्षित रसोई तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे स्कूलों को राहत मिलेगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने के साथ उनकी उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है।
स्वीकृत कार्यों के तहत 12 जून को सिमगा विकासखंड के परसवानी और भालेसुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये तथा फूलवारी और तिल्दाबांधा प्राथमिक शालाओं में दो-दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
इसके बाद 18 जून को बलौदाबाजार विकासखंड के प्राथमिक शाला चिचोली, मगरवाय, केशडबरी तथा पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया-चापा और धवई में पांच-पांच लाख रुपये की लागत से किचन शेड निर्माण को मंजूरी दी गई। इसी दिन करमनडीह और खम्हरिया यदु की प्राथमिक शालाओं में दो-दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
सात जुलाई को सिमगा और बलौदाबाजार विकासखंड के चंडी, फरहदा, केसली, मटिया, रवेली, भाटागांव, खैरघटा, कोलियारी, कुकुरदी और मगरवाय सहित 10 गांवों के स्कूलों में दो-दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए प्रति विद्यालय 10 लाख रुपये के मान से कुल एक करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।
राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि डीएमएफ की राशि का उपयोग खनिज प्रभावित क्षेत्रों के लोगों और विशेष रूप से बच्चों के हित में किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया यह निवेश आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक: मुख्यमंत्री साय ने प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब' का शुभारंभ किया

07 Aug 2026 | 10:20 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के नए प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब' का शुभारंभ करते हुए इसके लोगो व कैटलॉग का विमोचन किया, साथ ही हथकरघा इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया।.

see more..

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त

07 Aug 2026 | 10:15 PM

रायपुर, 07 अगस्त ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 630 करोड़ 55 लाख 54 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रमुख सचिव शहला निगार तथा संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित थीं।.

see more..

मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

07 Aug 2026 | 9:42 PM

रायपुर, 07 अगस्त ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में वनों के संरक्षण, पर्यावरण विकास और वन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।.

see more..

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर एनडीएमए द्वारा कान्फ्रेंस का आयोजन

07 Aug 2026 | 8:55 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। .

see more..

एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

07 Aug 2026 | 8:42 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण( सीजीएसडीएमए) में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। .

see more..