Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:35 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


प्रशिक्षण शिविर संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं : उमंग सिंघार

धार, 9 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी धार द्वारा आयोजित दो दिवसीय बुनियादी एवं राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज गुरुवार को मोहनखेड़ा में हुआ। शिविर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने पर जोर दिया गया।
शिविर के मुख्य अतिथि एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने विधानसभा की कार्यप्रणाली, विपक्ष की भूमिका, विधानसभा की शक्तियों तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत और सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने भी संगठन को मजबूत बनाने तथा चुनावी रणनीति पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। विधायक प्रताप ग्रेवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने ध्वजवंदन किया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान टंट्या मामा भील के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला संगठन महामंत्री परितोष सिंह राठौर ने स्वागत भाषण में कहा कि संगठन की मजबूती, अनुशासन और वैचारिक स्पष्टता कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है तथा इसे बूथ स्तर तक पहुंचाना आवश्यक है।
शिविर के विभिन्न सत्रों में शिविर प्रभारी महेंद्र जोशी ने कांग्रेस के इतिहास, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक अनुशासन पर, प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट ने संविधान एवं उसके मूल्यों पर, प्रदेश सह-प्रभारी प्रोमिल मित्रा ने स्वतंत्रता के बाद देश के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका पर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने संगठन की मजबूती, अनुशासन और भविष्य की रणनीति पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी रघु परमार, प्रदेश सचिव सोहिल निसार, जिला प्रभारी राकेश अहीर, जिला सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार-साय

18 Aug 2026 | 8:25 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है तथा विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप अवसर देकर राष्ट्र निर्माण से व्यापक रूप से जोड़ना होगा।.

see more..

मुख्य सचिव ने हादसों के कारणों का विश्लेषण कर विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये

18 Aug 2026 | 8:22 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित आठ अधिक दुर्घटना वाले जिलों में हादसों के कारणों का गहन विश्लेषण कर विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। .

see more..

विकास कार्यों में तेजी लाकर समय-सीमा में करें पूरा-तोखन साहू

18 Aug 2026 | 7:57 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 18 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर के सांसद तोखन साहू ने मंगलवार को अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।.

see more..

डूबती महिला को होमगार्ड सैनिक ने बचाया

18 Aug 2026 | 7:39 PM

उज्जैन, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रामघाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब रही 19 वर्षीय श्रद्धालु महिला को होमगार्ड सैनिक ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।.

see more..

विशाल मेगा मार्ट से 78 किलो घी जब्त

18 Aug 2026 | 7:33 PM

बुरहानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की।.

see more..