Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:18 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


तीन वर्षीय बालक का 12 घंटे में अपहरणकर्ता सहित पता लगाया, बच्चा सकुशल बरामद

ग्वालियर, 9 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने शिवपुरी जिले के मगरोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर बालक को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डबरा के कर्रा दफाई निवासी लक्ष्मी आदिवासी का तीन वर्षीय पुत्र कार्तिक उर्फ टिंकू बुधवार दोपहर घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश के बाद रात में डबरा थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच के दौरान बालक की मां ने अपने परिचित होतम उर्फ करिया प्रजापति पर संदेह जताया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो वह अपने घर से भी गायब मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के निर्देशन में भितरवार और डबरा के एसडीओपी के नेतृत्व में एक दर्जन पुलिस टीमों का गठन किया गया। डबरा, भितरवार, गिजौरा, पिछोर, झांसी रोड, जनकगंज तथा क्राइम ब्रांच की टीमों ने संभावित ठिकानों और मार्गों पर सघन तलाशी एवं नाकेबंदी अभियान चलाया।
लगातार दबाव के बीच पुलिस ने घटना के लगभग 12 घंटे के भीतर शिवपुरी जिले के मगरोनी क्षेत्र के जंगल से बालक को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अपहरण के उद्देश्य और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बालक के सकुशल मिलने पर उसकी मां भावुक हो गई और उसे गले लगाकर रो पड़ी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक: मुख्यमंत्री साय ने प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब' का शुभारंभ किया

07 Aug 2026 | 10:20 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के नए प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब' का शुभारंभ करते हुए इसके लोगो व कैटलॉग का विमोचन किया, साथ ही हथकरघा इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया।.

see more..

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त

07 Aug 2026 | 10:15 PM

रायपुर, 07 अगस्त ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 630 करोड़ 55 लाख 54 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रमुख सचिव शहला निगार तथा संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित थीं।.

see more..

मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

07 Aug 2026 | 9:42 PM

रायपुर, 07 अगस्त ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में वनों के संरक्षण, पर्यावरण विकास और वन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।.

see more..

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर एनडीएमए द्वारा कान्फ्रेंस का आयोजन

07 Aug 2026 | 8:55 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। .

see more..

एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

07 Aug 2026 | 8:42 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण( सीजीएसडीएमए) में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। .

see more..