Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:36 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


विधानसभा परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' के तहत वृहद पौधरोपण, जनप्रतिनिधियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रायपुर, 14 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप तथा विधानसभा के सभी सदस्यों ने अपनी माताओं के नाम पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। यह अभियान मातृत्व के सम्मान, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां के नाम पर लगाया गया पौधा लोगों को उसके संरक्षण के लिए भावनात्मक रूप से प्रेरित करता है।
श्री साय ने कहा कि विधानसभा परिसर से दिया गया यह संदेश पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, अनियमित वर्षा और जैव विविधता के क्षरण जैसी चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण मानव जीवन और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा का प्रभावी माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। वन संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने, जल संरक्षण और जनभागीदारी आधारित पर्यावरणीय अभियानों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान प्रदेश के प्रत्येक गांव, शहर और परिवार तक पहुंचेगा तथा प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देगा।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अभियान के लिए बनाए गए विशेष सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें भी खिंचवाईं और प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण पाण्डेय सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
पंकज उप्रेती
वार्ता
More News

भोपाल में व्यापारियों का चक्काजाम, कार्रवाई रोकने और नियमितीकरण की मांग

18 Aug 2026 | 1:45 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रहवासी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक संस्थानों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को रोशनपुरा चौराहे और आसपास के क्षेत्र में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सरकार से कार्रवाई रोककर वर्षों से संचालित व्यावसायिक संस्थानों के नियमितीकरण का रास्ता निकालने की मांग की।.

see more..

दुर्ग में सूने मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

18 Aug 2026 | 1:37 PM

दुर्ग, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरसी स्थित मीनाक्षी नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 15 से 20 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात और 90 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। जिस इलाके में यह वारदात हुई है, वहीं पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का भी निवास है। अगस्त महीने में क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी बताई जा रही है।.

see more..

युवा फेक न्यूज के दौर में ‘नेक न्यूज’ वाले मीडिया कर्मी बनें: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

18 Aug 2026 | 1:36 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय सत्रारंभ ‘अभ्युदय-2026’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवा फेक न्यूज के दौर में ‘नेक न्यूज’ वाले मीडिया कर्मी बनें और पत्रकारिता में सत्ता का विरोध करें, लेकिन देश का विरोध नहीं होना चाहिए।.

see more..

वंदे मातरम् पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, बैज के आरोपों पर देवलाल ठाकुर का पलटवार

18 Aug 2026 | 1:32 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर देशभक्ति का दिखावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को वंदे मातरम् के सम्मान और देशभक्ति का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है। वहीं भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।.

see more..

शहडोल की हत्या का आरोपी बागेश्वर धाम से गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 1:29 PM

शहडोल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 13 जुलाई को चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी राजकुमार मिश्रा को पुलिस ने छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शहडोल रेंज के आईजी ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।.

see more..