Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:32 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


लापता छात्रा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय हिंदू सेना ने सौंपा ज्ञापन

बैतूल, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र की एक छात्रा के लापता होने के मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, छात्रा की सुरक्षित बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि थाना क्षेत्र की एक छात्रा 23 नवंबर 2025 को मुलताई स्थित शासकीय कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी साईंखेड़ा थाने में दर्ज कराई थी।
ज्ञापन में दावा किया गया है कि सात मई 2026 को परिजनों को जानकारी मिली कि सारणी निवासी एक युवक छात्रा के साथ रह रहा है। संगठन के अनुसार युवक ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत विवाह के लिए अपर कलेक्टर कार्यालय में आवेदन भी प्रस्तुत किया है। संगठन ने आरोप लगाया कि छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाया गया तथा धर्म परिवर्तन की मंशा से यह घटनाक्रम हुआ। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
संगठन का यह भी आरोप है कि छात्रा ने लापता होने से पहले परिजनों को एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी थी। संगठन ने कहा कि आरोपी की जानकारी होने के बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
राष्ट्रीय हिंदू सेना ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच, छात्रा की सुरक्षित बरामदगी तथा तथ्यों के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

भैंसदेही में सट्टे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 1:21 PM

बैतूल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को सट्टा लिखते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,377 रुपये नकद और सट्टा सामग्री जब्त कर सट्टा अधिनियम की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

सरकारी आईटीआई के निजीकरण के खिलाफ विद्यार्थियों का पैदल मार्च

18 Aug 2026 | 1:18 PM

बैतूल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के शाहपुर और भीमपुर क्षेत्र की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) को निजी संस्था को सौंपे जाने के निर्णय के विरोध में विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने शासकीय आईटीआई शाहपुर (कुंडी) और शासकीय आईटीआई भीमपुर को परम फाउंडेशन को सौंपे जाने संबंधी आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।.

see more..

स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त

18 Aug 2026 | 1:16 PM

बैतूल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को नैतिक दायित्व समझकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें।.

see more..

सोलर उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता, कम दर पर बिजली देकर महंगी बिजली खरीदने की मजबूरी

18 Aug 2026 | 1:13 PM

बैतूल, 18 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल कम करने की उम्मीद कर रहे उपभोक्ताओं को नेट मीटरिंग की मौजूदा व्यवस्था में अपेक्षित बचत नहीं मिल पा रही है। दिन में सोलर पैनल से उत्पादित अतिरिक्त बिजली वितरण कंपनी को करीब 2.57 रुपये प्रति यूनिट की दर से देने के बाद यही उपभोक्ता रात में ग्रिड से मिलने वाली बिजली के लिए आठ से 10 रुपये प्रति यूनिट तक भुगतान कर रहे हैं। इसके अलावा फिक्स्ड चार्ज भी लिया जा रहा है।.

see more..

बेटी की हत्या का आरोपी पिता पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार

18 Aug 2026 | 1:10 PM

शिवपुरी, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के छर्च थाना क्षेत्र में अपनी छह वर्षीय पुत्री की हत्या का आरोपी पिता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि आरोपी रामबरन आदिवासी निवासी ग्राम श्यामपुर को गिरफ्तार करने के बाद कल दोपहर न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था।.

see more..