Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:31 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भिवानी में सफाई कर्मचारियों के लिए 28 से 30 जुलाई तक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

भिवानी 18 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के निर्देशानुसार 28 से 30 जुलाई तक नगर परिषद, ग्राम पंचायतों, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करेगी और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र कर्मचारियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की समय पर पहचान संभव होगी, जिससे कर्मचारियों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने शिविर स्थलों पर पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश जारी किए हैं, ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सं. संतोष
वार्ता
More News

डूबती महिला को होमगार्ड सैनिक ने बचाया

18 Aug 2026 | 7:39 PM

उज्जैन, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रामघाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब रही 19 वर्षीय श्रद्धालु महिला को होमगार्ड सैनिक ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।.

see more..

विशाल मेगा मार्ट से 78 किलो घी जब्त

18 Aug 2026 | 7:33 PM

बुरहानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की।.

see more..

कैलारस-बीरपुर रेलखंड का लोकार्पण, मेमू सेवा का शुभारंभ

18 Aug 2026 | 7:30 PM

मुरैना, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना और श्योपुर जिले के कैलारस एवं बीरपुर के बीच आमान परिवर्तन के बाद नवनिर्मित 56 किलोमीटर लंबे ब्रॉडगेज रेलखंड का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कैलारस-बीरपुर के बीच मेमू यात्री ट्रेन सहित तीन नई विस्तारित रेल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।.

see more..

महंगाई भत्ता और सीपीसीटी के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

18 Aug 2026 | 7:27 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में आठ माह से लंबित महंगाई भत्ते और सीपीसीटी की अनिवार्यता के विरोध में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।.

see more..

ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी

18 Aug 2026 | 7:00 PM

जगदलपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट परिसर में लगाई गई। .

see more..