Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:48 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


दुर्ग के सरकारी स्कूल में कथित नशीली दवा खाने से आठ छात्र बीमार, एक आईसीयू में भर्ती

दुर्ग, 19 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक शासकीय विद्यालय के आठ छात्र कथित रूप से प्रतिबंधित दवा के सेवन के बाद बीमार पड़ गए। इनमें एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य छात्रों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में एक छात्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस एवं विद्यालय प्रशासन से आज मिली जानकारी के अनुसार, पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने शनिवार को अपने साथ पढ़ने वाले विद्यार्थियों को चॉकलेट बताकर कथित तौर पर प्रतिबंधित दवा खिला दी। दवा खाने के कुछ समय बाद विद्यार्थियों को चक्कर आना, बेहोशी और शरीर में अकड़न जैसी शिकायतें होने लगीं। सूचना मिलते ही परिजनों और विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा सभी प्रभावित छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रभावित विद्यार्थियों में तनेश्वर यादव, हर्ष सिन्हा, भूपेंद्र साहू, विवेक कुम्भकार, नैतिक रामटेके, तुषार ढिमर, लकेश ढिमर और फनिश निषाद शामिल हैं। इनमें नैतिक रामटेके की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। चार छात्रों का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि चार अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि बच्चों को अचानक चक्कर आने और बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
विद्यालय की प्राचार्य नलिनी वर्मा ने बताया कि "प्रतिबंधित दवा का सेवन 10वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा कराया गया था। स्कूल के शिक्षकों को इसकी जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना शासन-प्रशासन को दे दी गई है।"
इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि "स्कूलों में नशे की सप्लाई बेहद गंभीर विषय है। प्रदेश सरकार और गृह विभाग को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि बच्चों को नशे से बचाया जा सके।"
पुलिस ने आरोपी छात्र के विरुद्ध मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में संजीव मंडल को आजीवन सश्रम कारावास

18 Aug 2026 | 8:34 PM

अंबिकापुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में अदालत ने आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानू बंगाली को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। .

see more..

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

18 Aug 2026 | 8:27 PM

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार को रिमझिम फुहारों के बीच 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। .

see more..

युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार-साय

18 Aug 2026 | 8:25 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है तथा विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप अवसर देकर राष्ट्र निर्माण से व्यापक रूप से जोड़ना होगा।.

see more..

मुख्य सचिव ने हादसों के कारणों का विश्लेषण कर विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये

18 Aug 2026 | 8:22 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित आठ अधिक दुर्घटना वाले जिलों में हादसों के कारणों का गहन विश्लेषण कर विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। .

see more..

विकास कार्यों में तेजी लाकर समय-सीमा में करें पूरा-तोखन साहू

18 Aug 2026 | 7:57 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 18 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर के सांसद तोखन साहू ने मंगलवार को अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।.

see more..