Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:08 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बालोद में स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस के 33 मामलों का समझौते से निपटारा

बालोद, 18 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार को आयोजित स्पेशल लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 (चेक बाउंस) से संबंधित 33 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में कुल 66 लाख 33 हजार 614 रुपये का अवार्ड पारित किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय बालोद सहित व्यवहार न्यायालय डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा और गुण्डरदेही में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया। पक्षकारों की उपस्थिति भौतिक एवं वर्चुअल दोनों माध्यमों से सुनिश्चित की गई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम लाल नवरत्न के निर्देशन में जिले में नौ खंडपीठों का गठन किया गया। इन खंडपीठों के समक्ष कुल 641 प्रकरण निराकरण के लिए प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 33 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा हुआ।
इस दौरान छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक अदालत से जुड़े और अधिकाधिक मामलों के सौहार्दपूर्ण निराकरण के लिए न्यायिक अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।
विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विवादों का त्वरित, सरल और आपसी सहमति से समाधान होने से पक्षकारों का समय और धन बचता है, साथ ही न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

डूबती महिला को होमगार्ड सैनिक ने बचाया

18 Aug 2026 | 7:39 PM

उज्जैन, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रामघाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब रही 19 वर्षीय श्रद्धालु महिला को होमगार्ड सैनिक ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।.

see more..

विशाल मेगा मार्ट से 78 किलो घी जब्त

18 Aug 2026 | 7:33 PM

बुरहानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की।.

see more..

कैलारस-बीरपुर रेलखंड का लोकार्पण, मेमू सेवा का शुभारंभ

18 Aug 2026 | 7:30 PM

मुरैना, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना और श्योपुर जिले के कैलारस एवं बीरपुर के बीच आमान परिवर्तन के बाद नवनिर्मित 56 किलोमीटर लंबे ब्रॉडगेज रेलखंड का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कैलारस-बीरपुर के बीच मेमू यात्री ट्रेन सहित तीन नई विस्तारित रेल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।.

see more..

महंगाई भत्ता और सीपीसीटी के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

18 Aug 2026 | 7:27 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में आठ माह से लंबित महंगाई भत्ते और सीपीसीटी की अनिवार्यता के विरोध में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।.

see more..

ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी

18 Aug 2026 | 7:00 PM

जगदलपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट परिसर में लगाई गई। .

see more..