Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:03 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


रायपुर सामूहिक मौत मामला अपडेट : जहर देकर परिवार की हत्या के बाद कारोबारी ने की आत्महत्या की आशंका, आर्थिक पहलू भी जांच के घेरे में

रायपुर, 19 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित एक मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि बैटरी कारोबारी साजिद अली ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में सामने आया है कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे साजिद अली कुछ देर के लिए कमरे से बाहर निकला था। वह वॉशरूम जाने के बाद दोबारा घर के भीतर चला गया और इसके बाद बाहर नहीं निकला। जांच एजेंसियों का अनुमान है कि परिवार के चार सदस्यों को रात में जहरीला पदार्थ देने के बाद उसने शुक्रवार सुबह आत्महत्या की।
जांच में यह भी सामने आया है कि गुरुवार दोपहर उसकी पत्नी राबिया बानो मोहल्ले के एक दर्जी के यहां कपड़ों का नाप देने गई थीं और रविवार तक कपड़े तैयार करने के लिए कहा था, क्योंकि परिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। वहीं दोनों बेटियां शाम के समय किराएदार के घर गई थीं और बाद में वापस लौट आई थीं। पुलिस के मुताबिक परिवार के अन्य सदस्यों के व्यवहार में किसी तरह की असामान्यता नहीं दिखी, जबकि साजिद अली पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में बताया जा रहा है।
पुलिस जांच के अनुसार साजिद अली मौदहापारा क्षेत्र में बैटरी रिपेयरिंग की दुकान संचालित करता था। शुरुआत में वह ठेला लगाकर काम करता था और बाद में बैटरी व्यवसाय शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह नशे का आदी था तथा पिछले कुछ महीनों से मानसिक दबाव में रह रहा था। उसके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ गया था और वह परिवार के सदस्यों पर अक्सर गुस्सा करता था।
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि साजिद पिछले लगभग 15 वर्षों से अपने भाइयों और बहनों से अलग रह रहा था। भिलाई स्थित ससुराल पक्ष से भी उसका संपर्क बेहद सीमित था। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि कुछ लोग उससे उधार की रकम मांगने उसके घर आते थे। ऐसे में आर्थिक तंगी, कर्ज और संभावित वित्तीय विवादों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं उसका पैसा किसी ऑनलाइन गतिविधि, निवेश या अन्य विवाद में तो नहीं फंसा था, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया हो।
घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को घर से फिनाइल का एक डिब्बा मिला है, जबकि कोई कीटनाशक अथवा अन्य जहरीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। जांच में यह भी पता चला है कि घटना वाली रात घर में आलू की सब्जी और चावल बने थे। इसके अलावा साजिद बाजार से रसगुल्ले और पेड़ा लेकर आया था। पुलिस को आशंका है कि जहरीला पदार्थ इन्हीं मिठाइयों में मिलाया गया हो सकता है। भोजन, मिठाई और विसरा के नमूनों को फोरेंसिक परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस ने कहा है कि वैज्ञानिक जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक: मुख्यमंत्री साय ने प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब' का शुभारंभ किया

07 Aug 2026 | 10:20 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के नए प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब' का शुभारंभ करते हुए इसके लोगो व कैटलॉग का विमोचन किया, साथ ही हथकरघा इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया।.

see more..

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त

07 Aug 2026 | 10:15 PM

रायपुर, 07 अगस्त ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 630 करोड़ 55 लाख 54 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रमुख सचिव शहला निगार तथा संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित थीं।.

see more..

मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

07 Aug 2026 | 9:42 PM

रायपुर, 07 अगस्त ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में वनों के संरक्षण, पर्यावरण विकास और वन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।.

see more..

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर एनडीएमए द्वारा कान्फ्रेंस का आयोजन

07 Aug 2026 | 8:55 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। .

see more..

एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

07 Aug 2026 | 8:42 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण( सीजीएसडीएमए) में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। .

see more..