Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:10 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


एआईएफएफ अंडर-17 यूथ लीग: केएमपी एस्पायर, जिंक एकेडमी और गढ़वाल यूनाइटेड की जीत

नारायणपुर, 19 जुलाई (वार्ता) ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) अंडर-17 यूथ लीग में शनिवार को आरकेएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबलों में केएमपी एस्पायर एफसी, जिंक फुटबॉल एकेडमी और गढ़वाल यूनाइटेड एफसी ने जीत दर्ज की, जबकि पीएफसी केरल और केम्प फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।
दिन के पहले मैच में केएमपी एस्पायर एफसी ने रूट्स फुटबॉल क्लब को 6-1 से हराया। केएमपी ने पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में चार गोल दागकर एकतरफा जीत दर्ज की। टीम की ओर से सयानी चक्रवर्ती ने 54वें मिनट और बुमी बायोर ने 83वें मिनट में गोल किए। रूट्स फुटबॉल क्लब के लिए एकमात्र गोल दीपांशी ने 81वें मिनट में किया।
दूसरे मुकाबले में पीएफसी केरल और केम्प फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। केम्प फुटबॉल क्लब के लिए अनिका जोशी ने 26वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि तृषा अय्यर ने 79वें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि पीएफसी केरल ने वापसी करते हुए मैच ड्रॉ करा लिया।
तीसरे मुकाबले में जिंक फुटबॉल एकेडमी ने डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन, रायसेन को 3-2 से पराजित किया। जिंक एकेडमी ने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त बना ली थी। टीम के लिए जोहा खान ने छठे मिनट में गोल किया। दूसरे हाफ में रायसेन ने दो गोल कर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सका।
दिन के अंतिम मुकाबले में गढ़वाल यूनाइटेड एफसी ने मेजबान आरकेएम फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से हराकर पूरे तीन अंक हासिल किए। गढ़वाल यूनाइटेड की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने मेजबान टीम पूरे मैच में गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 1-0 के अंतर से समाप्त हुआ।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

डूबती महिला को होमगार्ड सैनिक ने बचाया

18 Aug 2026 | 7:39 PM

उज्जैन, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रामघाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब रही 19 वर्षीय श्रद्धालु महिला को होमगार्ड सैनिक ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।.

see more..

विशाल मेगा मार्ट से 78 किलो घी जब्त

18 Aug 2026 | 7:33 PM

बुरहानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की।.

see more..

कैलारस-बीरपुर रेलखंड का लोकार्पण, मेमू सेवा का शुभारंभ

18 Aug 2026 | 7:30 PM

मुरैना, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना और श्योपुर जिले के कैलारस एवं बीरपुर के बीच आमान परिवर्तन के बाद नवनिर्मित 56 किलोमीटर लंबे ब्रॉडगेज रेलखंड का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कैलारस-बीरपुर के बीच मेमू यात्री ट्रेन सहित तीन नई विस्तारित रेल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।.

see more..

महंगाई भत्ता और सीपीसीटी के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

18 Aug 2026 | 7:27 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में आठ माह से लंबित महंगाई भत्ते और सीपीसीटी की अनिवार्यता के विरोध में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।.

see more..

ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी

18 Aug 2026 | 7:00 PM

जगदलपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट परिसर में लगाई गई। .

see more..