Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:47 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


एमसीबी में कुएं से रेस्क्यू किए गए भालू ने तीन लोगों पर किया हमला, किशोर गंभीर घायल

एमसीबी, 19 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के जनकपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम च्यूल में कुएं से सुरक्षित निकाले गए एक जंगली भालू ने शनिवार को रिहायशी क्षेत्र में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। घटना में 14 वर्षीय एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं।
वन विभाग से रविवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार ग्राम च्यूल निवासी राकेश के घर स्थित कुएं में एक जंगली भालू गिर गया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने कुएं में सीढ़ी डालकर भालू को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद बाहर निकलते ही भालू अनियंत्रित हो गया और गांव की ओर दौड़ पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे और कुछ लोग मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बना रहे थे। भालू ने पहले दीवार पार कर जंगल की ओर लौटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर वह आबादी वाले हिस्से में पहुंच गया। इस दौरान उसने एक मकान का दरवाजा धक्का देकर भीतर घुसने की कोशिश की और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि "ग्रामीणों को पहले ही घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई थी। कुछ ग्रामीणों ने यह सोचकर दरवाजे खोल दिए कि भालू गांव से बाहर निकल गया है, इसी दौरान भालू आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया और सामने आए लोगों पर हमला कर दिया।"
हमले में 14 वर्षीय प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। वहीं 50 वर्षीय मुन्नी बाई और 65 वर्षीय बाल कुमारी को हल्की चोटें आईं, जिनका उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
वन विभाग ने घायल किशोर को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

विशाल मेगा मार्ट से 78 किलो घी जब्त

18 Aug 2026 | 7:33 PM

बुरहानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की।.

see more..

कैलारस-बीरपुर रेलखंड का लोकार्पण, मेमू सेवा का शुभारंभ

18 Aug 2026 | 7:30 PM

मुरैना, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना और श्योपुर जिले के कैलारस एवं बीरपुर के बीच आमान परिवर्तन के बाद नवनिर्मित 56 किलोमीटर लंबे ब्रॉडगेज रेलखंड का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कैलारस-बीरपुर के बीच मेमू यात्री ट्रेन सहित तीन नई विस्तारित रेल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।.

see more..

महंगाई भत्ता और सीपीसीटी के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

18 Aug 2026 | 7:27 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में आठ माह से लंबित महंगाई भत्ते और सीपीसीटी की अनिवार्यता के विरोध में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।.

see more..

ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी

18 Aug 2026 | 7:00 PM

जगदलपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट परिसर में लगाई गई। .

see more..

बस्तर में सड़क-पुल निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश

18 Aug 2026 | 6:35 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए निर्माणाधीन सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। .

see more..