Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:18 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बोरडीह में बाल चौपाल, स्कूल की मूलभूत सुविधाओं पर आयोग ने लिया संज्ञान

रायपुर, 19 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने सोशल मीडिया पर मिली एक अपील के बाद आरंग विकासखंड के ग्राम बोहरडीह में बाल चौपाल आयोजित कर बच्चों की समस्याएं सुनीं।
जिसकी जानकारी आज उन्होंने साझा की। इस दौरान मिडिल स्कूल में शौचालय और स्थायी पेयजल व्यवस्था के अभाव को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने प्रकरण दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को तलब किया है।
आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी रूपचंद बंजारे ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने गांव में बाल चौपाल आयोजित करने का आग्रह किया था। इस आग्रह पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने बोहरडीह में कार्यक्रम आयोजित किया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चों, अभिभावकों, ग्रामीणों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया।
बाल चौपाल के दौरान बच्चों ने गांव के मिडिल स्कूल में शौचालय और स्थायी पेयजल सुविधा नहीं होने की समस्या उठाई। इसे बच्चों के मूलभूत अधिकारों से जुड़ा विषय मानते हुए डॉ. वर्णिका शर्मा ने तत्काल प्रकरण दर्ज कराया तथा आरंग के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और विद्यालय के प्राचार्य को आयोग के समक्ष उपस्थित होकर पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में बच्चों को उनके अधिकारों के साथ-साथ बाल विवाह, बाल श्रम, गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा और आत्मरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। एक बच्ची द्वारा साझा किए गए व्यक्तिगत अनुभव पर आयोग अध्यक्ष ने उसका मनोबल बढ़ाते हुए सभी बच्चों से किसी भी अनुचित घटना की जानकारी बिना डर या संकोच के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने की अपील की।
डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि बाल चौपाल केवल समस्याओं के समाधान का मंच नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर भविष्य के निर्माण का माध्यम है। उन्होंने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षा संस्थान के संचालक मुरली मनोहर ने भी बच्चों को नियमित अध्ययन, एकाग्रता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की प्रभावी रणनीति के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
बाल चौपाल में रूपचंद बंजारे, एडवोकेट आयुष दुबे, पचकेड़राम वर्मा, अमर माण्डले, दिनेश बघेल, महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ, सुपरवाइजर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक: मुख्यमंत्री साय ने प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब' का शुभारंभ किया

07 Aug 2026 | 10:20 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के नए प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब' का शुभारंभ करते हुए इसके लोगो व कैटलॉग का विमोचन किया, साथ ही हथकरघा इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया।.

see more..

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त

07 Aug 2026 | 10:15 PM

रायपुर, 07 अगस्त ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 630 करोड़ 55 लाख 54 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रमुख सचिव शहला निगार तथा संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित थीं।.

see more..

मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

07 Aug 2026 | 9:42 PM

रायपुर, 07 अगस्त ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में वनों के संरक्षण, पर्यावरण विकास और वन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।.

see more..

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर एनडीएमए द्वारा कान्फ्रेंस का आयोजन

07 Aug 2026 | 8:55 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। .

see more..

एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

07 Aug 2026 | 8:42 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण( सीजीएसडीएमए) में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। .

see more..