Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:03 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


एक हजार करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

रायपुर, 19 जुलाई (वार्ता) कोलकाता पुलिस ने लगभग एक हजार करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोयनका पिछले डेढ़-दो वर्षों से फरार चल रहे थे और इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस भी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
सूत्रों के अनुसार महेंद्र गोयनका पूर्व में मध्यप्रदेश के विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनी यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में प्रमुख प्रबंधकीय पद पर कार्यरत रहे हैं। उनके विरुद्ध कंपनी से जुड़े सैकड़ों करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं तथा बिके हुए माल को कथित छल-कपट से बेचने के आरोपों की जांच चल रही है।
बताया गया है कि आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षरों के माध्यम से परिवार के स्वामित्व वाली कई कंपनियों पर नियंत्रण स्थापित किया गया। इस संबंध में कोलकाता में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी सहित अन्य प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके अनुपालन में कोलकाता पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार गोयनका तथा उनके निदेशकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश के कटनी में भी धारा 420/120बी/467/468/471 के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज हैं। बताया जाता है कि इस मामले में उनके सहयोगियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं सर्वोच्च न्यायालय से खारिज हो चुकी हैं। इसके बावजूद गोयनका पिछले लगभग डेढ़-दो वर्षों से फरार बताए जा रहे थे।
सूत्रों का यह भी दावा है कि मध्यप्रदेश पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी। साथ ही यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि उन्हें मध्यप्रदेश में कुछ अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त था। उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के कुछ अधिकारियों और कारोबारियों से जुड़े मामलों का भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि मुंबई स्थित राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के 9 मई 2025 के आदेश में महेंद्र गोयनका एवं उनकी पत्नी मीनू गोयनका के संबंध में वित्तीय गबन से जुड़ी टिप्पणियां दर्ज हैं। इसके अलावा उनकी एक अन्य कंपनी निसर्ग इस्पात में भी कथित वित्तीय अनियमितताओं और धन के हेरफेर के आरोप सामने आए हैं।
सं सैनी
वार्ता
More News

डूबती महिला को होमगार्ड सैनिक ने बचाया

18 Aug 2026 | 7:39 PM

उज्जैन, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रामघाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब रही 19 वर्षीय श्रद्धालु महिला को होमगार्ड सैनिक ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।.

see more..

विशाल मेगा मार्ट से 78 किलो घी जब्त

18 Aug 2026 | 7:33 PM

बुरहानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की।.

see more..

कैलारस-बीरपुर रेलखंड का लोकार्पण, मेमू सेवा का शुभारंभ

18 Aug 2026 | 7:30 PM

मुरैना, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना और श्योपुर जिले के कैलारस एवं बीरपुर के बीच आमान परिवर्तन के बाद नवनिर्मित 56 किलोमीटर लंबे ब्रॉडगेज रेलखंड का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कैलारस-बीरपुर के बीच मेमू यात्री ट्रेन सहित तीन नई विस्तारित रेल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।.

see more..

महंगाई भत्ता और सीपीसीटी के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

18 Aug 2026 | 7:27 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में आठ माह से लंबित महंगाई भत्ते और सीपीसीटी की अनिवार्यता के विरोध में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।.

see more..

ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी

18 Aug 2026 | 7:00 PM

जगदलपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट परिसर में लगाई गई। .

see more..