Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:18 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पुरानी रंजिश में दो भाइयों की मौत, क्षेत्र में तनाव

उज्जैन, 19 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में उज्जैन शहर के नीलगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार देर रात हुए खूनी संघर्ष में दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार जूना अखाड़ा चौराहे पर गोरकर और पासी परिवार के बीच पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों, तलवारों, पत्थरों के साथ फायरिंग भी हुई।
फायरिंग में लोकेश गोरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी उपचार के दौरान शनिवार रात मृत्यु हो गई। वहीं उनके भाई जय गोरकर ने रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में तपन गोरकर और दिलीप गोरकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच होली के दौरान एक महिला को लेकर विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी रही, जिसने शनिवार रात हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया।
घटना के बाद जूना अखाड़ा क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

स्वदेशी फैशन शो में पुनर्वासित महिलाओं ने किया रैंप वॉक

17 Aug 2026 | 8:57 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित स्वदेशी फैशन शो में सुकमा जिले की नौ पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से हिस्सा लेते हुए रैंप वॉक किया। महिलाओं ने बिलासा हैंडलूम एम्पोरियम के कोसा और कॉटन से तैयार परिधानों का प्रदर्शन किया।.

see more..

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी और सोशल मीडिया संयोजक म्हस्के का भाजपा कार्यालय में स्वागत

17 Aug 2026 | 8:14 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के सोमवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।.

see more..

पंचकूला में ट्रक चालक से लूट के मामले में दो लोग गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 8:00 PM

पंचकूला, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा पुलिस ने पिंजौर क्षेत्र में राजमार्ग पर एक ट्रक चालक से मारपीट कर करीब 30 हजार रुपये लूटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। .

see more..

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 7:57 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या और एक अन्य महिला पर हमला करने के दो अलग-अलग मामलों का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। .

see more..

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा की

17 Aug 2026 | 7:46 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को सावन और नागपंचमी के अवसर पर जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया स्थित फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पत्नी कौशल्या साय और परिवार के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।.

see more..