Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:46 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


वन अमले पर रसायन पिलाने का आरोप, विभाग ने आरोपों से किया इनकार

बैतूल, 19 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में वन विभाग की लकड़ी तस्करी विरोधी कार्रवाई के बाद एक युवक द्वारा वन अमले पर पानी की जगह रासायनिक पदार्थ पिलाने का आरोप लगाए जाने से विवाद खड़ा हो गया है। वन विभाग ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि युवक ने विभागीय वाहन में रखी फार्मलिन की बोतल को पानी समझकर स्वयं पी लिया था। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है और जांच जारी है।
वन विभाग के अनुसार शाहपुर वन परिक्षेत्र के चुना हजूरी निवासी अरनेश राठौर (35) को डूडर के जंगल से सागौन की लकड़ियों के साथ पकड़ा गया था। विभाग का दावा है कि उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में सागौन के लट्ठे बरामद हुए थे।
दूसरी ओर, युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अरनेश मजदूरों को छोड़ने के बाद रात होने पर एक झोपड़ी में रुका था। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने पहले से कटी सागौन की लकड़ी उसकी गाड़ी में रखकर उसे झूठे मामले में फंसा दिया। उनका आरोप है कि उसे करीब दो दिन तक शाहपुर रेंज कार्यालय में रखा गया और बाद में घटनास्थल पर ले जाकर एक अधिकारी ने पानी बताकर बोतल से रासायनिक पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
युवक की हालत बिगड़ने पर वन विभाग उसे पहले शाहपुर के शासकीय अस्पताल ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। बाद में परिजन उसे नागपुर ले गए।
उपचार कर रहीं चिकित्सक डॉ. नूतन राठी ने बताया कि मरीज के गले के अंदरूनी हिस्से में किसी ज्वलनशील रसायन के संपर्क में आने से गंभीर सूजन पाई गई है। भोजन नली और पेट की स्थिति जानने के लिए एंडोस्कोपी की जा रही है तथा मरीज चिकित्सकीय निगरानी में है।
वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) उत्तम सिंह सस्तिया ने परिजनों के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कार्रवाई के दौरान जंगल में कुछ मृत मोर मिलने पर उनके नमूने सुरक्षित रखने के लिए विभागीय वाहन में फार्मलिन की बोतल रखी गई थी। उनके अनुसार अरनेश ने उसे पानी समझकर स्वयं पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वन विभाग ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।
एसडीओ ने बताया कि आरोपी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में परिजनों द्वारा हंगामा करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के संबंध में शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

भोपाल में व्यापारियों का चक्काजाम, कार्रवाई रोकने और नियमितीकरण की मांग

18 Aug 2026 | 1:45 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रहवासी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक संस्थानों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को रोशनपुरा चौराहे और आसपास के क्षेत्र में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सरकार से कार्रवाई रोककर वर्षों से संचालित व्यावसायिक संस्थानों के नियमितीकरण का रास्ता निकालने की मांग की।.

see more..

दुर्ग में सूने मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

18 Aug 2026 | 1:37 PM

दुर्ग, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरसी स्थित मीनाक्षी नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 15 से 20 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात और 90 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। जिस इलाके में यह वारदात हुई है, वहीं पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का भी निवास है। अगस्त महीने में क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी बताई जा रही है।.

see more..

युवा फेक न्यूज के दौर में ‘नेक न्यूज’ वाले मीडिया कर्मी बनें: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

18 Aug 2026 | 1:36 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय सत्रारंभ ‘अभ्युदय-2026’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवा फेक न्यूज के दौर में ‘नेक न्यूज’ वाले मीडिया कर्मी बनें और पत्रकारिता में सत्ता का विरोध करें, लेकिन देश का विरोध नहीं होना चाहिए।.

see more..

वंदे मातरम् पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, बैज के आरोपों पर देवलाल ठाकुर का पलटवार

18 Aug 2026 | 1:32 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर देशभक्ति का दिखावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को वंदे मातरम् के सम्मान और देशभक्ति का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है। वहीं भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।.

see more..

शहडोल की हत्या का आरोपी बागेश्वर धाम से गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 1:29 PM

शहडोल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 13 जुलाई को चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी राजकुमार मिश्रा को पुलिस ने छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शहडोल रेंज के आईजी ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।.

see more..