Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:54 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बैतूल में अवैध रेत-मुरूम परिवहन पर कार्रवाई, दो वाहन जब्त

बैतूल, 21 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध खनन और गौण खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग ने रेत और मुरूम के अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया है। दोनों प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए मामले अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर खनिज विभाग ने 18 और 19 जुलाई को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में मुरूम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक डंपर जब्त किया गया। जब्त वाहन को पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी दौरान बैतूल क्षेत्र के ग्राम खेड़ीसांवलीगढ़ के पास खनिज रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर पुलिस चौकी खेड़ीसांवलीगढ़ की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी और आकस्मिक निरीक्षण किए जा रहे हैं, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर रोक लगाई जा सके।
अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई पूरी कर प्रकरण सुनवाई के लिए अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने खनिज कारोबार से जुड़े लोगों और वाहन संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों के कलेक्टर बदले

18 Aug 2026 | 8:39 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। .

see more..

अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में संजीव मंडल को आजीवन सश्रम कारावास

18 Aug 2026 | 8:34 PM

अंबिकापुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में अदालत ने आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानू बंगाली को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। .

see more..

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

18 Aug 2026 | 8:27 PM

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार को रिमझिम फुहारों के बीच 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। .

see more..

युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार-साय

18 Aug 2026 | 8:25 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है तथा विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप अवसर देकर राष्ट्र निर्माण से व्यापक रूप से जोड़ना होगा।.

see more..

मुख्य सचिव ने हादसों के कारणों का विश्लेषण कर विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये

18 Aug 2026 | 8:22 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित आठ अधिक दुर्घटना वाले जिलों में हादसों के कारणों का गहन विश्लेषण कर विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। .

see more..