Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:41 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


जशपुर में जनदर्शन के दौरान 31 आवेदन प्राप्त, समयबद्ध निराकरण के निर्देश

जशपुर, 21 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने आज अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 31 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनदर्शन में राजस्व प्रकरणों के अलावा पेयजल, सड़क, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़े मामलों के आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन शासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता, जवाबदेही और गंभीरता के साथ कार्रवाई करने तथा प्रकरणों की प्रगति से संबंधित जानकारी समय पर आवेदकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, सड़क, स्वच्छता तथा शासकीय योजनाओं के लाभ से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

महंगाई भत्ता और सीपीसीटी के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

18 Aug 2026 | 7:27 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में आठ माह से लंबित महंगाई भत्ते और सीपीसीटी की अनिवार्यता के विरोध में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।.

see more..

ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी

18 Aug 2026 | 7:00 PM

जगदलपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट परिसर में लगाई गई। .

see more..

बस्तर में सड़क-पुल निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश

18 Aug 2026 | 6:35 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए निर्माणाधीन सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। .

see more..

नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों ने पी चिदंबरम के 'दिमागी नक्सल' बयान का विरोध किया

18 Aug 2026 | 6:26 PM

नयी दिल्ली/रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली हिंसा से प्रभावित पीड़ितों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के कथित ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी बयान का विरोध करते हुए कहा कि नक्सलवाद उनके लिए राजनीतिक विमर्श अथवा वैचारिक बहस का विषय नहीं, बल्कि दशकों से झेली जा रही हिंसा और पीड़ा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।.

see more..

भिलाई में बच्चों से अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में एक बुजुर्ग गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:01 PM

दुर्ग, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के भिलाई में बच्चों के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। .

see more..