Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:54 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बस्तर की युवा ग्रेसी दुग्गा ने एक करोड़ की आधुनिक सूकरपालन परियोजना स्थापित की

जगदलपुर, 21 जुलाई 2026 (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की युवा उद्यमी ग्रेसी दुग्गा ने केंद्र सरकार की नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना के सहयोग से एक करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक लागत की आधुनिक सूकरपालन परियोजना स्थापित कर क्षेत्र में स्वरोजगार का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।
पशु चिकित्सा विभाग से मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार बकावंड विकासखंड के किंजोली गांव निवासी तथा बीएससी एग्रीकल्चर स्नातक ग्रेसी दुग्गा ने पारंपरिक रोजगार के बजाय व्यावसायिक सूकरपालन को अपनाते हुए आधुनिक फार्म की स्थापना की। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में सूकर मांस की बढ़ती मांग और व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए यह परियोजना शुरू की।
विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में तैयार इस परियोजना की कुल लागत एक करोड़ 12 लाख 10 हजार रुपये है। नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना के तहत परियोजना स्वीकृत होने पर अनुसूचित जनजाति वर्ग की हितग्राही के रूप में उन्हें 30 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। विभाग का कहना है कि इस सहायता से आधुनिक आधारभूत संरचना के साथ बड़े पैमाने पर फार्म स्थापित करना संभव हो सका।
जानकारी के अनुसार फार्म की शुरुआत मई 2025 में 100 मादा और 10 नर सहित कुल 110 उन्नत नस्ल के सूकरों से की गई थी। इन पशुओं को तमिलनाडु से लाया गया तथा पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में उनका पालन, टीकाकरण और प्रबंधन किया गया। जून 2026 तक फार्म में 202 वयस्क प्रजनन योग्य सूकर और 206 पिगलेट्स सहित कुल 400 से अधिक सूकर हो चुके हैं।
ग्रेसी दुग्गा ने व्यावसायिक बिक्री भी शुरू कर दी है। फार्म से रायपुर तथा स्थानीय बाजारों में उन्नत नस्ल के पिगलेट्स की आपूर्ति की जा रही है। हाल ही में उन्होंने 65 पिगलेट्स छह हजार रुपये प्रति पिगलेट की दर से बेचकर तीन लाख 90 हजार रुपये की आय अर्जित की है।
विभाग के अनुसार यह परियोजना बस्तर क्षेत्र के शिक्षित युवाओं के लिए कृषि एवं पशुपालन आधारित स्वरोजगार का सफल मॉडल बनकर उभरी है और आधुनिक सूकरपालन के प्रति नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों के कलेक्टर बदले

18 Aug 2026 | 8:39 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। .

see more..

अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में संजीव मंडल को आजीवन सश्रम कारावास

18 Aug 2026 | 8:34 PM

अंबिकापुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में अदालत ने आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानू बंगाली को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। .

see more..

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

18 Aug 2026 | 8:27 PM

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार को रिमझिम फुहारों के बीच 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। .

see more..

युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार-साय

18 Aug 2026 | 8:25 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है तथा विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप अवसर देकर राष्ट्र निर्माण से व्यापक रूप से जोड़ना होगा।.

see more..

मुख्य सचिव ने हादसों के कारणों का विश्लेषण कर विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये

18 Aug 2026 | 8:22 PM

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित आठ अधिक दुर्घटना वाले जिलों में हादसों के कारणों का गहन विश्लेषण कर विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। .

see more..