Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:29 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


यूसीसी विधेयक के विरोध में सदन से सड़क तक लड़ाई जारी रहेगी : आरिफ मसूद

भोपाल, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मंगलवार को कहा कि मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के विरोध में उनकी लड़ाई विधानसभा से लेकर सड़क तक जारी रहेगी। श्री मसूद ने विधानसभा में विधेयक का विरोध दर्ज कराने के बाद भोपाल के यादगार शाहजहॉनी पार्क में समर्थकों, बुद्धिजीवियों और मध्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए यूसीसी विधेयक लेकर आई है। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 25 प्रत्येक नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता तथा किसी भी धर्म को मानने, उसका पालन करने और प्रचार करने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 29 सभी नागरिकों, विशेषकर अल्पसंख्यकों, को अपनी भाषा, लिपि और संस्कृति के संरक्षण का अधिकार देता है, जबकि अनुच्छेद 44 समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों का उल्लेख करता है। धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित कानून का विरोध किया।
दिनेश
वार्ता
More News

डूबती महिला को होमगार्ड सैनिक ने बचाया

18 Aug 2026 | 7:39 PM

उज्जैन, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में रामघाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब रही 19 वर्षीय श्रद्धालु महिला को होमगार्ड सैनिक ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।.

see more..

विशाल मेगा मार्ट से 78 किलो घी जब्त

18 Aug 2026 | 7:33 PM

बुरहानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की।.

see more..

कैलारस-बीरपुर रेलखंड का लोकार्पण, मेमू सेवा का शुभारंभ

18 Aug 2026 | 7:30 PM

मुरैना, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना और श्योपुर जिले के कैलारस एवं बीरपुर के बीच आमान परिवर्तन के बाद नवनिर्मित 56 किलोमीटर लंबे ब्रॉडगेज रेलखंड का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कैलारस-बीरपुर के बीच मेमू यात्री ट्रेन सहित तीन नई विस्तारित रेल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।.

see more..

महंगाई भत्ता और सीपीसीटी के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

18 Aug 2026 | 7:27 PM

भोपाल, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में आठ माह से लंबित महंगाई भत्ते और सीपीसीटी की अनिवार्यता के विरोध में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।.

see more..

ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी

18 Aug 2026 | 7:00 PM

जगदलपुर, 18 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट परिसर में लगाई गई। .

see more..