Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:34 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


महासमुंद से सैनिक भाइयों के लिए भेजी गईं 31 हजार से अधिक राखियां, महिलाओं ने दिया स्नेह और सम्मान का संदेश

महासमुंद, 06 अगस्त (वार्ता) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की महिलाओं ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए स्नेह और सम्मान का अनूठा संदेश भेजा है। जिले से सैनिक भाइयों के लिए 31 हजार से अधिक राखियां और शुभकामना संदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से भेजे गए हैं।
इस विशेष अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों, स्कूली छात्राओं, महिला स्व-सहायता समूहों और अन्य महिलाओं ने भागीदारी की। महिलाओं ने बाजार से खरीदी गई राखियों के साथ-साथ अपने हाथों से तैयार की गई राखियां भी जवानों के लिए भेजी हैं।
राखियों के साथ देशभक्ति और स्नेह से भरे शुभकामना पत्र भी भेजे गए हैं। महिलाओं का कहना है कि देश की सुरक्षा में दिन-रात तैनात सैनिक उनके लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं। जवानों की कलाई पर जब ये राखियां बंधेंगी तो उन्हें देश की करोड़ों बहनों के स्नेह और सम्मान का एहसास होगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य मातृशक्ति और समाज को राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना है। विभाग ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र अब बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के केंद्र के रूप में भी भूमिका निभा रहे हैं।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

स्वदेशी फैशन शो में पुनर्वासित महिलाओं ने किया रैंप वॉक

17 Aug 2026 | 8:57 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित स्वदेशी फैशन शो में सुकमा जिले की नौ पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से हिस्सा लेते हुए रैंप वॉक किया। महिलाओं ने बिलासा हैंडलूम एम्पोरियम के कोसा और कॉटन से तैयार परिधानों का प्रदर्शन किया।.

see more..

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी और सोशल मीडिया संयोजक म्हस्के का भाजपा कार्यालय में स्वागत

17 Aug 2026 | 8:14 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के सोमवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।.

see more..

पंचकूला में ट्रक चालक से लूट के मामले में दो लोग गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 8:00 PM

पंचकूला, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा पुलिस ने पिंजौर क्षेत्र में राजमार्ग पर एक ट्रक चालक से मारपीट कर करीब 30 हजार रुपये लूटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। .

see more..

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 7:57 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या और एक अन्य महिला पर हमला करने के दो अलग-अलग मामलों का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। .

see more..

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा की

17 Aug 2026 | 7:46 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को सावन और नागपंचमी के अवसर पर जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया स्थित फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पत्नी कौशल्या साय और परिवार के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।.

see more..