Friday, Aug 7 2026 | Time 16:43 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से दो क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त

उज्जैन, 06 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की नागझिरी थाना पुलिस ने हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप से प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा दो क्विंटल 34 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार नागझिरी थाना पुलिस की मोबाइल टीम लालपुर-गरोठ हाईवे क्षेत्र में रोड पेट्रोलिंग तथा ट्रक कटिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। गश्त से लौटते समय धतरावदा-लालपुर मार्ग पर एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सड़क से नीचे उतरकर नाले में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिली।
More News

राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए बैतूल के दो खिलाड़ियों का चयन

07 Aug 2026 | 4:29 PM

बैतूल, 07 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के युवा तैराक महिमा यादव और रुद्रांश शुक्ला का चयन महाराष्ट्र के पुणे में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने नीमच में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है।.

see more..

राजेश अग्रवाल ने सामाजिक एकजुटता और स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

07 Aug 2026 | 4:22 PM

रायपुर, 07 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को अंबिकापुर में रजवार समाज की बैठक एवं सम्मान समारोह में सामाजिक एकजुटता, शिक्षा और युवाओं की भागीदारी को समाज के विकास की सबसे बड़ी शक्ति बताया। वहीं राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से स्वदेशी उत्पादों और हथकरघा वस्त्रों के अधिकाधिक उपयोग का आह्वान करते हुए 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को मजबूत बनाने की अपील की।.

see more..

शंकर ढाबा हमले में सात आरोपी गिरफ्तार, एक पर 10 हजार रुपये का इनाम

07 Aug 2026 | 4:16 PM

बैतूल, 07 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र स्थित चिरापाटला के शंकर ढाबा में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले के एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।.

see more..

कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों से पूछे पहाड़े, मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी

07 Aug 2026 | 4:14 PM

बैतूल, 07 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शुक्रवार को मुलताई तहसील के ग्राम चिखलीकला स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी और विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।.

see more..

जनविश्वास शिविर में 72 शिकायतों का मौके पर निराकरण

07 Aug 2026 | 4:12 PM

आगरमालवा, 07 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में आगरमालवा जिले के ग्राम तनोड़िया में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित पहले जनविश्वास शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 72 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं शामिल हुए।.

see more..