Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:12 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


कार की ईएमआई से बचने के लिए दामाद और छोटे भाई ने की ससुर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

भिण्ड, 06 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के मौ थाना क्षेत्र में 20 जुलाई को हुई अतर सिंह जाटव की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के दामाद और छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने मृतक के नाम पर खरीदी गई कार की मासिक किस्त (ईएमआई) के आर्थिक बोझ से बचने के लिए साजिश रचकर हत्या की थी।
पुलिस के मुताबिक 22 जुलाई की सुबह मौ थाना क्षेत्र की एक पुलिया के नीचे अतर सिंह जाटव (45) का शव बरामद हुआ था। घटना की सूचना मृतक के दामाद बबलू जाटव ने ही पुलिस को दी थी। प्रारंभिक जांच में गले पर निशान मिलने से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण विषाक्त पदार्थ (जहर) सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक और उसके परिजनों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल एवं लोकेशन का विश्लेषण किया। इसमें घटना के समय मृतक के छोटे भाई विजय सिंह और दामाद बबलू जाटव की लोकेशन लगातार एक साथ मिली। दोनों की मौजूदगी शव बरामदगी स्थल के आसपास भी पाई गई। गांव में पूछताछ के दौरान भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद होने की जानकारी भी सामने आई।
पुलिस की पूछताछ में दामाद बबलू जाटव ने हत्या की साजिश स्वीकार करते हुए बताया कि उसने करीब आठ माह पहले अपने ससुर अतर सिंह के नाम पर ढाई लाख रुपये की सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। कार की करीब नौ हजार रुपये मासिक किस्त जमा करनी पड़ रही थी। आर्थिक दबाव बढ़ने पर उसने अपने चाचा ससुर विजय सिंह के साथ मिलकर अतर सिंह की हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले उन्हें जहर दिया और बाद में गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कार की डिग्गी में छिपाकर रखा। रात में आवाजाही अधिक होने के कारण शव को ठिकाने नहीं लगाया जा सका। इस दौरान वे दंदरौआ धाम भी गए और दिनभर शव कार में ही रखा रहा। देर रात शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। संदेह से बचने के लिए अगले दिन दामाद ने स्वयं पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

स्वदेशी फैशन शो में पुनर्वासित महिलाओं ने किया रैंप वॉक

17 Aug 2026 | 8:57 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित स्वदेशी फैशन शो में सुकमा जिले की नौ पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से हिस्सा लेते हुए रैंप वॉक किया। महिलाओं ने बिलासा हैंडलूम एम्पोरियम के कोसा और कॉटन से तैयार परिधानों का प्रदर्शन किया।.

see more..

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी और सोशल मीडिया संयोजक म्हस्के का भाजपा कार्यालय में स्वागत

17 Aug 2026 | 8:14 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के सोमवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।.

see more..

पंचकूला में ट्रक चालक से लूट के मामले में दो लोग गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 8:00 PM

पंचकूला, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा पुलिस ने पिंजौर क्षेत्र में राजमार्ग पर एक ट्रक चालक से मारपीट कर करीब 30 हजार रुपये लूटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। .

see more..

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 7:57 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या और एक अन्य महिला पर हमला करने के दो अलग-अलग मामलों का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। .

see more..

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा की

17 Aug 2026 | 7:46 PM

रायपुर, 17 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को सावन और नागपंचमी के अवसर पर जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया स्थित फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पत्नी कौशल्या साय और परिवार के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।.

see more..