Friday, Sep 4 2026 | Time 22:24 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


सुकमा जिला अस्पताल में जटिल प्रसव के दो मामलों में चिकित्सकों ने बचाई माताओं की जान

सुकमा, 08 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला अस्पताल में जटिल प्रसव के दो गंभीर मामलों में चिकित्सकों की तत्परता और विशेषज्ञ उपचार से दो माताओं की जान बचाई गयी है। दोनों मामलों में गर्भाशय फटने के कारण मां और नवजात की जान पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।
एक मामले में मां की जान बच गई, जबकि नवजात को नहीं बचाया जा सका। दूसरे मामले में चिकित्सकों ने मां और नवजात दोनों को सुरक्षित बचाने में सफलता हासिल की।
जिला प्रशासन के अनुसार कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है।
पहला मामला गत आठ जुलाई की रात का है। ग्राम कुन्दनपाल, कुकानार निवासी 42 वर्षीय सुकड़ी पति सन्ना को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में महिला को गंभीर एनीमिया पाया गया। ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय कई स्थानों से फटा हुआ मिला, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।
मामले की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. एम.आर. कश्यप के निर्देश पर तत्काल रक्त चढ़ाया गया और एलएससीएस करने का निर्णय लिया गया। डॉ. कश्यप ऑपरेशन पूरा होने तक ऑपरेशन थिएटर में मौजूद रहे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा चाटे ने जटिल ऑपरेशन किया। इसके बाद महिला को पांच दिनों तक लगातार निगरानी और उपचार में रखा गया। उपचार के दौरान नवजात को बचाया नहीं जा सका, लेकिन चिकित्सकीय टीम के प्रयासों से महिला की जान बच गई। करीब दस दिनों के उपचार के बाद 19 जुलाई को सुकड़ी को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दूसरा मामला गत 15 जुलाई का है। ग्राम कोडरीपाल निवासी 22 वर्षीय विमला पति राजेन्द्र बघेल को जटिल प्रसव की स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया। जांच में गर्भाशय फटा हुआ पाया गया, जिससे मां और नवजात दोनों की जान को खतरा था। चिकित्सकीय टीम ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए सफल एलएससीएस किया। ऑपरेशन के बाद मां और नवजात दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया। उपचार के बाद विमला को 21 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक सप्ताह बाद फॉलोअप के लिए अस्पताल आने की सलाह दी गई।
जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, दोनों मामलों में समय पर निर्णय, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और चिकित्सकीय टीम की तत्परता से गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को जीवनरक्षक उपचार मिल सका। जिला प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और जन-केंद्रित बनाने के लिए अस्पतालों की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

कोंडागांव जिला अस्पताल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

04 Sep 2026 | 9:31 PM

कोंडागांव, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के आठ आरोपी गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 9:22 PM

रायगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 34.865 किलोग्राम गांजा और वाहनों समेत 61.53 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।.

see more..

छत्तीसगढ़ में गुलेल को मिलेगा खेल का मंच, कांकेर में अक्टूबर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

04 Sep 2026 | 9:13 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) गांवों में मनोरंजन और खेतों की रखवाली के लिए इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक गुलेल अब खेल के रूप में अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में स्लिंगशॉट (गुलेल) खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।.

see more..

बारिश के चलते शिवपुरी में पांच सितंबर को स्कूल बंद

04 Sep 2026 | 9:13 PM

शिवपुरी, 04 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शिवपुरी जिले में पांच सितंबर को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।.

see more..

मादक पदार्थ को लेकर दंपती पर मामला दर्ज, 17.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 9:08 PM

खरगोन, 04 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 17.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कथित रूप से मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले दंपती के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।.

see more..