Friday, Sep 4 2026 | Time 22:41 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


ई-20 पेट्रोल को वैकल्पिक करने की मांग, कांग्रेस ने कहा- पूरा दाम लेकर मिलावटी ईंधन बेच रही सरकार

रायपुर, 09 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने ई-20 पेट्रोल की अनिवार्यता को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे जनता के लिए परेशानी का कारण बताया और ई-20 पेट्रोल को वैकल्पिक करने की मांग की।
श्री शुक्ला ने आज राजधानी रायपुर से अपने जारी बयान में कहा कि जिन उपभोक्ताओं को ई-20 पेट्रोल नहीं लेना है, उन्हें बिना एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल खरीदने का विकल्प मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में पेट्रोल पंपों पर मुख्य रूप से ई-20 पेट्रोल ही उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर सरकार को तो आर्थिक लाभ हो रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं से पेट्रोल की पूरी कीमत वसूली जा रही है। इसके साथ ही वाहनों की माइलेज कम होने और इंजन तथा अन्य पुर्जों में खराबी आने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ईंधन में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने के निर्णय के नफा-नुकसान का पर्याप्त वैज्ञानिक परीक्षण किए बिना इसे लागू किया है। उनके अनुसार, ई-20 पेट्रोल की ऊर्जा क्षमता सामान्य पेट्रोल की तुलना में कम होने के कारण वाहनों की माइलेज प्रभावित हो सकती है।
श्री शुक्ला ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार एथेनॉल हवा से नमी को अधिक तेजी से सोखता है। पुराने वाहनों में इस्तेमाल होने वाले धातु के फ्यूल टैंक और फ्यूल पंप में नमी के कारण जंग लगने की संभावना बढ़ सकती है, जिसका असर वाहन के इंजन पर पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि अप्रैल 2023 से पहले निर्मित अथवा ई-10 तक के ईंधन के लिए डिजाइन किए गए वाहनों में इस्तेमाल होने वाले रबर सील, गैस्केट, प्लास्टिक और फ्यूल पाइप एथेनॉल के संपर्क में लंबे समय तक रहने से प्रभावित हो सकते हैं।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि लंबे समय तक ई-10 या उससे कम क्षमता वाले ईंधन के लिए डिजाइन किए गए वाहनों में सीधे ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से फ्यूल इंजेक्टर और अन्य महंगे पुर्जों के खराब होने की आशंका रहती है, जिससे वाहन मालिकों पर अतिरिक्त रखरखाव का आर्थिक बोझ पड़ सकता है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि उपभोक्ताओं को ई-20 और बिना एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल में से अपनी आवश्यकता और वाहन की क्षमता के अनुसार ईंधन चुनने का विकल्प दिया जाए।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

जगदलपुर के परचनपाल में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन तैयार

04 Sep 2026 | 9:40 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की ग्राम पंचायत परचनपाल में महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से महतारी सदन योजना के तहत 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त महतारी सदन का निर्माण पूरा हो गया है।.

see more..

कोंडागांव जिला अस्पताल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

04 Sep 2026 | 9:31 PM

कोंडागांव, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के आठ आरोपी गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 9:22 PM

रायगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 34.865 किलोग्राम गांजा और वाहनों समेत 61.53 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।.

see more..

छत्तीसगढ़ में गुलेल को मिलेगा खेल का मंच, कांकेर में अक्टूबर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

04 Sep 2026 | 9:13 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) गांवों में मनोरंजन और खेतों की रखवाली के लिए इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक गुलेल अब खेल के रूप में अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में स्लिंगशॉट (गुलेल) खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।.

see more..

बारिश के चलते शिवपुरी में पांच सितंबर को स्कूल बंद

04 Sep 2026 | 9:13 PM

शिवपुरी, 04 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शिवपुरी जिले में पांच सितंबर को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।.

see more..