Friday, Sep 4 2026 | Time 22:57 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


हरिका के परिवार से मिले सीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रमुख, मुआवजे की मांग उठाई

जगदलपुर, 09 अगस्त (वार्ता) मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में असफलता से निराश होकर आत्महत्या करने वाली जगदलपुर की छात्रा हरिका राव नायडू के परिवार से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के छत्तीसगढ़ प्रमुख महेंद्र भारद्वाज ने मुलाकात की और केंद्र एवं राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
श्री भारद्वाज जगदलपुर के आड़ावाल स्थित हरिका के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीजेपी इस मामले को आगे उठाएगा और पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा।
उन्होंने कहा कि नीट-यूजी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता है। यह केवल हरिका का मामला नहीं है, बल्कि उन तमाम युवाओं से जुड़ा विषय है, जो परीक्षा और व्यवस्था के दबाव का सामना कर रहे हैं।
सीजेपी ने अगस्त-सितंबर से ‘क्या बोलती पब्लिक अभियान’ शुरू करने की बात कही है। पार्टी के अनुसार अभियान के माध्यम से शिक्षा, रोजगार और अन्य लोकतांत्रिक मुद्दों पर युवाओं तथा आम लोगों की राय सामने लाई जाएगी।
भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार केवल परीक्षाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए। स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक, किताबें, आवश्यक संसाधन और विद्यार्थियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
हरिका के दादा प्रकाश राव नायडू ने कहा कि देश में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पोती को खोने की भरपाई कोई नहीं कर सकता, लेकिन अब सरकार को तय करना होगा कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा कि मामला केवल हरिका के परिवार को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाने का भी है, जिसमें परीक्षा में असफलता किसी युवा को जीवन समाप्त करने जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर न करे।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने में केंद्र करेगा सहयोग : गिरिराज सिंह

04 Sep 2026 | 10:32 PM

रायपुर, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशल विकास के जरिए राज्य में इस क्षेत्र की संभावनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।.

see more..

जगदलपुर के परचनपाल में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन तैयार

04 Sep 2026 | 9:40 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की ग्राम पंचायत परचनपाल में महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से महतारी सदन योजना के तहत 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त महतारी सदन का निर्माण पूरा हो गया है।.

see more..

कोंडागांव जिला अस्पताल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

04 Sep 2026 | 9:31 PM

कोंडागांव, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के आठ आरोपी गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 9:22 PM

रायगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 34.865 किलोग्राम गांजा और वाहनों समेत 61.53 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।.

see more..

छत्तीसगढ़ में गुलेल को मिलेगा खेल का मंच, कांकेर में अक्टूबर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

04 Sep 2026 | 9:13 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) गांवों में मनोरंजन और खेतों की रखवाली के लिए इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक गुलेल अब खेल के रूप में अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में स्लिंगशॉट (गुलेल) खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।.

see more..