Friday, Sep 4 2026 | Time 22:59 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


शाहपुर में अमृत-2.0 पर फिर उठे सवाल, डेम क्षेत्र से मुरम उत्खनन की शिकायत

बैतूल, 09 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर नगर परिषद क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से संचालित अमृत-2.0 पेयजल परियोजना एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बरबटपुर में निर्माणाधीन जल उपचार संयंत्र के लिए कथित रूप से शासकीय डेम क्षेत्र से मुरम के अवैध उत्खनन की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाहपुर से की गई है।
शिकायतकर्ता सचिन गुसा ने लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बरबटपुर में अमृत-2.0 योजना के तहत बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य में उपयोग के लिए शासकीय डेम क्षेत्र से जेसीबी मशीनों के जरिए मुरम निकाली जा रही है।
आरोप है कि उत्खनन के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से मुरम को निर्माण स्थल तक पहुंचाया जा रहा है और इसका उपयोग भराव तथा जमीन के समतलीकरण के लिए किया जा रहा है। शिकायत में दावा किया गया है कि कथित उत्खनन की गतिविधियां पिछले कई दिनों से जारी हैं।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर यह पता लगाने की मांग की है कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही मुरम किस स्थान से लाई जा रही है और उसके उत्खनन एवं परिवहन के लिए संबंधित एजेंसी के पास आवश्यक वैधानिक अनुमति है या नहीं।
आवेदन में वर्षाकाल के दौरान राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों का भी हवाला दिया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि बिना अनुमति शासकीय भूमि अथवा डेम क्षेत्र से खनिज सामग्री का उत्खनन किया जा रहा है तो संबंधित विभागों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
अमृत-2.0 परियोजना को लेकर इससे पहले भी काम की गति और निर्माण कार्य में देरी को लेकर सवाल उठते रहे हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर अधूरे निर्माण तथा परियोजना के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों के बीच अब निर्माण सामग्री के स्रोत को लेकर सामने आई शिकायत ने प्रशासन के समक्ष एक और जांच का विषय खड़ा कर दिया है।
शिकायत के बाद अब राजस्व एवं खनिज विभाग की कार्रवाई पर नजर है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित निर्माण एजेंसी अथवा जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने में केंद्र करेगा सहयोग : गिरिराज सिंह

04 Sep 2026 | 10:32 PM

रायपुर, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशल विकास के जरिए राज्य में इस क्षेत्र की संभावनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।.

see more..

जगदलपुर के परचनपाल में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन तैयार

04 Sep 2026 | 9:40 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की ग्राम पंचायत परचनपाल में महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से महतारी सदन योजना के तहत 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त महतारी सदन का निर्माण पूरा हो गया है।.

see more..

कोंडागांव जिला अस्पताल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

04 Sep 2026 | 9:31 PM

कोंडागांव, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के आठ आरोपी गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 9:22 PM

रायगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 34.865 किलोग्राम गांजा और वाहनों समेत 61.53 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।.

see more..

छत्तीसगढ़ में गुलेल को मिलेगा खेल का मंच, कांकेर में अक्टूबर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

04 Sep 2026 | 9:13 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) गांवों में मनोरंजन और खेतों की रखवाली के लिए इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक गुलेल अब खेल के रूप में अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में स्लिंगशॉट (गुलेल) खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।.

see more..