Friday, Sep 4 2026 | Time 23:20 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में 3.09 करोड़ रुपये का विदेशी सोना जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

नागपुर/रायपुर, 10 अगस्त (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की अपराध शाखा नागपुर और गोंदिया की संयुक्त टीम ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) नागपुर के साथ कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से करीब 2.166 किलोग्राम विदेशी सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। जब्त सोने की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 9 लाख 40 हजार 881 रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर से आज मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक अजय शर्मा को सूचना मिली थी कि ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में एक व्यक्ति विदेशी सोना लेकर यात्रा कर रहा है। इसके बाद निरीक्षक अजय शर्मा ने गोंदिया क्राइम ब्रांच के निरीक्षक समीर खलखो, सहायक उपनिरीक्षक नासिर खान तथा आरक्षक विकास पटले को डीआरआई नागपुर की टीम के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।
संयुक्त टीम ने गोंदिया से नागपुर के बीच ट्रेन में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन के पिछले जनरल कोच में एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से करीब 2.166 किलोग्राम विदेशी सोने के बिस्किट बरामद हुए। कार्रवाई कलमना और नागपुर स्टेशन के बीच की गई।
आरपीएफ टीम ने गिरफ्तार आरोपी को जब्त सोने सहित आगे की कार्रवाई के लिए डीआरआई नागपुर के हवाले कर दिया। डीआरआई ने आरोपी के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

परिस्थितियां किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें : साय

04 Sep 2026 | 10:42 PM

रायपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिक्षकों के नाम पत्र लिखकर आह्वान किया है कि वे प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानें और अभाव, संकोच अथवा अन्य कारणों से पीछे छूट रहे बच्चों का विशेष रूप से हाथ थामें।.

see more..

छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने में केंद्र करेगा सहयोग : गिरिराज सिंह

04 Sep 2026 | 10:32 PM

रायपुर, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशल विकास के जरिए राज्य में इस क्षेत्र की संभावनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।.

see more..

जगदलपुर के परचनपाल में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन तैयार

04 Sep 2026 | 9:40 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की ग्राम पंचायत परचनपाल में महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से महतारी सदन योजना के तहत 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त महतारी सदन का निर्माण पूरा हो गया है।.

see more..

कोंडागांव जिला अस्पताल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

04 Sep 2026 | 9:31 PM

कोंडागांव, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के आठ आरोपी गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 9:22 PM

रायगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 34.865 किलोग्राम गांजा और वाहनों समेत 61.53 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।.

see more..