Friday, Sep 4 2026 | Time 22:25 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भिण्ड में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने फहराया तिरंगा

भिण्ड 15 अगस्त(वार्ता) मध्य प्रदेश के भिण्ड में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस आज शनिवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस जवान, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद पुलिस बल, छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियों ने अनुशासित कदमताल के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने समारोह को संबोधित किया। स्वतंत्रता और शांति के प्रतीक के रूप में कबूतर और गुब्बारे भी छोड़े गए। विभिन्न विभागों की ओर से संदेशपरक और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों और कारगिल शहीद सैनिकों के परिवारों का सम्मान किया गया। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों में उत्साह और देशभक्ति का भाव भर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में उत्सवी और देशभक्तिपूर्ण माहौल बना रहा।
सं सैनी
वार्ता
More News

कोंडागांव जिला अस्पताल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

04 Sep 2026 | 9:31 PM

कोंडागांव, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के आठ आरोपी गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 9:22 PM

रायगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 34.865 किलोग्राम गांजा और वाहनों समेत 61.53 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।.

see more..

छत्तीसगढ़ में गुलेल को मिलेगा खेल का मंच, कांकेर में अक्टूबर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

04 Sep 2026 | 9:13 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) गांवों में मनोरंजन और खेतों की रखवाली के लिए इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक गुलेल अब खेल के रूप में अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में स्लिंगशॉट (गुलेल) खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।.

see more..

बारिश के चलते शिवपुरी में पांच सितंबर को स्कूल बंद

04 Sep 2026 | 9:13 PM

शिवपुरी, 04 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शिवपुरी जिले में पांच सितंबर को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।.

see more..

मादक पदार्थ को लेकर दंपती पर मामला दर्ज, 17.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 9:08 PM

खरगोन, 04 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 17.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कथित रूप से मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले दंपती के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।.

see more..